यहां 1 पैकेट सिगरेट की कीमत में बिकती हैं लड़कियां
नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने इराक और सीरिया में महिलाओं की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनके मुताबिक यहां महिलाएं यौन हिंसा की शिकार हैं। इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा अपहत लड़कियों को बाद में गुलामों के बाजारों में सिगरेट के एक पैकेट की कीमत में बेच दिया जाता है। [ युवकों को प्यार के जाल में फांस रहीं ISIS से जुड़ीं खूबसूरत लड़कियां ]

ये जानकारी अत्यंत ही दुखद और चौकाने वाली है। यौन हिंसा संबंधी मामलों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि जैनब बांगुरा की माने तो आईएसआईएस के ये लड़ाके महिलाओं के जिस्मों के लिए लड़ते हैं। अपने इराक और सीरिया के दौरे के बाद प्राप्त अनुभव के बाद उन्होंने कहा उन्होंने आईएस के कब्जे वाले इलाकों में कैद से बच कर आई महिलाओं से बात की। उनकी पीड़ा को जाना। उन इलाकों के धार्मिक नेताओं और राजनेताओं से बात तो उन्हें इस भयानक यौन हिंसा का सच पता चला।
कबूतरों के प्राइवेट पार्ट्स से ISIS आतंकवादियों को प्रॉबलम!
उनके मुताबिक जब आईएस के लड़ाके लड़ाई जीतने के बाद किसी इलाके पर कब्जा करते हैं तो महिलाओं का अपहरण कर लेते हैं। उनके साथ बलात्कार करते है और जब उनका मन भर जाता है तो लड़कियों को सिगरेट के एक पैक जितने कम दाम गुलामों के बाजारों में बेच देते हैं।
तस्वीरों में ISIS का वहशीपन: एक साथ 40 आतंकी करते थे रेप, मना करो तो डालते थे खौलता पानी
जैनब बांगुरा ने बताया कि लड़कियों से बात करने पर पता चला कि किडनैप कर लाई गई लड़कियों को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है। एक छोटे से मकान में 100 से अधिक लड़कियां रखी जाती है। उन्हें निर्वस्त्र कर दिया जाता है। उन्हें नहलाया जाता है और फिर उन्हें पुरूषों के एक समूह के सामने खड़ा कर दिया जाता है, जहां उनकी बोली लगाई जाती है।
यूएन प्रतिनिधि के मुताबिक लड़कियों का अपहरण करना और उनका आकर्षण दिखाकर विदेशी युवकों को संगठन में शामिल करना आईएस की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है। इसी नीती के तहत उन्होंने पिछले 18 महीनों में कई विदेशी युवकों को अपने साथ जोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications