गैर मुस्लिमों का अंग निकालकर तस्‍करी का प्‍लान बना रहा है ISIS

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हैवानियत के लिए मशहूर खूंखार आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) के एक दस्‍तावेज का अंग्रेजी में अनुवाद हुआ है। इसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि आईएसआईएस बंधक बनाए गए लोगों के अंगों की तस्करी कर सकता है। ऐसी आशंका इसलिए जाहिर की जा रही है क्‍योंकि आईएस की ओर से मानव अंगों को बेचने और दूसरों के शरीर में लगाने का फतवा जारी किया गया है।

ISIS sanctioned organ harvesting in document taken in US raid
पूर्वी सीरिया में आईएसआईएस के ठिकाने पर अमरीका के हमले के दौरान फतवे का यह दस्तावेज बरामद किया गया। अमरीकी सेना ने आईएसआईएस की शोध और फतवा समिति के इन दस्तावेजों का अनुवाद किया, जिसमें लिखा हुआ है कि आईएसआईएस गैर मुस्लिमों के अंगों को जबरन निकालकर उन्हें जरुरतमंद मुस्लिमों को देने का आदेश देता है चाहे इससे उन गैर मुस्लिमों की मौत ही क्यों न हो जाएं, जिनके अंग निकाले गए।

हालांकि रॉयटर ने अभी तक खुले तोर पर दस्तावेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की। उल्‍लेखनीय है कि ISIS की रिसर्च और फतवा कमिटी की तरफ से जारी किए गए फरमान में कहा गया काफिर की जिंदगी और उसके अंगों का सम्मान नहीं किया जाना चाहिए. सजा माफी के साथ इनके शरीर से अंगों को निकाला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+