अब ऐसा हो चुका है सीरिया का 2000 वर्ष पुराना मंदिर
लंदन। आईएसआईएस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीरिया के पल्माइरा में तबाह किए हुए मंदिर की फोटोग्राफ्स जारी की हैं। इन फोटोग्राफ्स में आईएसआईएस आतंकी मंदिर में एक्सप्लोसिव लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

सीरिया में ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वेटरी ग्रुप की ओर से जानकारी दी गई थी कि आईएसआईएस ने यहां पर रोमन युग के मंदिर बाल्शेमिन को ध्वस्त कर दिया है। यूनेस्को के कानून के मुताबिक सीरिया की सांस्कृतिक इमारतों को नुकसान पहुंचान कानूनन अपराध है।
सीरिया का यह मंदिर करीब 2000 साल पुराना था और पल्माइरा के प्राचीन स्थल में दूसरी सबसे अहम इमारत थी। सीरिया आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर मामून अब्दुल करीम ने बताया कि आतंकियों ने इस मंदिर में बड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव्स लगा दिए थे। आईएसआईएस ने इराक के भी प्राचीन स्थलों को नष्ट कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर अमेरिका की ओर से जानकारी दी गई है कि अब टर्की भी आईएसआईएस के खिलाफ हमलों में शामिल होने जा रहा है। अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट की ओर से इससे जुड़ा एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications