सुसाइड बेल्‍ट और कार से व्‍हाइट हाउस को उड़ाएगा आईएसआईएस!

वाशिंगटन। आईएसआईएस ने फिर से एक वीडियो जारी किया है और इस वीडियो में उसने एक बार फिर अमेरिका पर आतंकी हमले की धमकी दी है। इस बार आईएसआईएस ने व्‍हाइट हाउस को उड़ाने की बात कही है। उसने इस वीडियो में यह भी बताया है कि वह कैसे व्‍हाइट हाउस को सेकेंड्स में उड़ा देगा।

isis-white-house-us

आईएसआईएस ने अपने व‍ीडियो में कहा है कि आतंकी सुसाइड बेल्‍ट पहन कर व्‍हाइट हाउस को उड़ा देंगे। साथ ही एक्‍सप्‍लोसिव्‍स से लदी कारों को व्‍हाइट हाउस में दाखिल करा दिया जाएगा। आईएसआईएस ने इसके साथ ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी नए हमलों की धमकी दी है।

वाशिंगटन के मीडिल ईस्‍ट मीडिया रिसर्च सेंटर के मुताबिकपेरिस बिफॉर रोम' नामक यह वीडियो को इराक के दिजलाह प्रांत में रिकॉर्ड किया गया है।

इसमें एक आतंकवादी को फ्रांस के स्मारकों और व्हाइट हाउस पर हमले करने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। इन आतंकियों ने पहले भी ब्रिटेन और अमेरिका में हमले की धमकी दी थी।

आईएस ने इससे पहले भी इसी तरह का एक और वीडियो जारी किया था। संगठन ने उस वीडियो में न्यूयॉर्क सिटी पर हमले की धमकी दी थी।

एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमे ने कहा कि वह अमेरिका में पेरिस की तरह के हमले की धमकी के बारे में नहीं जानते और पेरिस हमलावरों व अमेरिका के बीच किसी तरह के संबंध भी नहीं देखते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+