जर्मनी पर बड़े आतंकी हमले की तैयारी में है आईएसआईएस!

बर्लिन। जर्मनी पर आईएसआईएस एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है और इसका इशारा गुरुवार को जर्मन पुलिस की ओर से किया गया है। पुलिस ने सीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो कि आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं और जो एक बड़े सुसाइड अटैक की फिराक में थे।

ISIS planning big terror attack on Germany

कई शहरों में हमले की योजना

ये तीनों ही सीरियन नागरिक जर्मनी के कई शहरों में सुसाइड हमलों की योजना बना रहे थे। गुरुवार को जर्मन अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। इन तीनों के नाम हमजा सी, माहूद बी और अद्ब अराहमान एके हैं। बताया जा रहा है कि एक और नागरिक गायब है।

एक आतंकी फ्रेंच पुलिस की गिरफ्त में

तीनों को तीन अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। एक चौथा संदिग्ध सालेह ए भी है जो फिलहाल फ्रांस की पुलिस की हिरासत में है और जर्मन पुलिस उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है।

अल नुसरा से जुड़े आतंकी

तीनों संदिग्ध आतंकियों की उम्र 25 से 31 वर्ष के बीच के हैं। पुलिस के मुताबिक अब्द रहमान सीरियन विद्रोही संगठन अल-नुसरा के साथ भी जुड़ा हो सकता है जिसे आतंकी संगठन करार दिया गया है।

सुसाइड बेल्‍ट के जरिए हमले की तैयारी

तीन में से दो आरोपियों ने अपने शरीर पर सुसाइड बेल्ट के साथ जर्मनी के ड्युसेलडॉर्फ शहर पर ऐतिहासिक सेंट्रल मार्केट पर हमला करने की योजना बनाई थी। इनकी योजना थी कि दो लोग खुद को ब्‍लास्‍ट से उड़ा देंगे और बाकी लोग जितने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को मारने के लिए उन पर फायरिंग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+