समलैंगिक होने पर आतंकियों ने युवकों को इमारत से फेंककर दे दी मौत
नयी दिल्ली। अपनी क्रूरता के लिए दुनिया भर में चर्चा बटोर चुकी इस्लामिक स्टेट के आंतकियों ने एक बार फिर से दहशत की हद को पार कर दिया। आईएसआईएस के आतंकियों ने समलैंगिक होने पर चार युवकों को मौत की सजा दे डाली।

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने चार युवकों को समलैंगिक होने की सजा देते हुए ऊंची इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। इराक के एक शहर में आतंकियों ने समलैंगिक होने पर चार युवकों के हाथ पीछे की ओर बांध दिए थे और उनकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। आतंकियों ने सरेआम चारों युवकों को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया।
इस घटना के दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर तस्वीरें खींचते रहे और उन्हीं तस्वीरों को बाद में शेयर किया गया। गौरतलब है कि इसी हफ्ते सीरिया में एक सामाजिक कार्यकर्ता को जादू-टोने के आरोप में आईएसआईएस के आतंकियों ने मौत की सजा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications