अब क्वीन एलिजाबेथ हैं आईएसआईएस का अगला निशाना!
लंदन। इराक और सीरिया में अपनी पकड़ बना चुका और धीरे-धीरे दुनिया पर अपनी दहशत कायम करता आतंकी संगठन आईएसआईएस अब नई साजिशों को अंजाम देने में जुट गया है। जो नई खबर इससे जुड़ी आ रही है उसके मुताबिक अब इस संगठन के निशाना पर ब्रिटेन की रॉयल फैमिली और खासतौर पर क्वीन एलिजाबेथ हैं।

रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें जो आतंकी संगठन राजघराने पर बड़े हमले को अंजाम दे सकता है। आईएसआईएस ने इसके लिए ब्रिटेन में मौजूद अपने सदस्यों पर जिम्मेदारी सौंपी है। अगले हफ्ते होने वाली विक्ट्री डे परेड के दौरान क्वीन एलिजाबेथ पर बड़ा हमला हो सकता है।
अगले हफ्ते सेंकेड वर्ल्ड वॉर में ब्रिटेन को मिली जीत की 70वां जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर 15 अगस्त को कई तरह के प्रोग्राम होने है जिसमें ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन और कई मशहूर लोग मौजूद रहेंगे। इस रिपोर्ट के आने के बाद से ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
ब्रिटिश पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसी एमआई5 हमले के मद्देनजर और सतर्क हो गए हैं। वहीं पुलिस ने ब्रिटेन के लोगों को विश्वास दिलाया कि हर तरह की साजिश को नाकाम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications