ISIS का नया फरमान, दाढ़ी कटवायी तो होगी जेल, दाढ़ी काटना जघन्य अपराध

सीरिया। दुनिया का सबसे खतरनाक और घिनौना चेहरा बनकर उभरे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक बार फिर से तुगलकी फरमान जारी किया है। आईएस ने नया फरमान जारी करते हुए लोगों को धमकी दी है कि अगर किसी ने दाढ़ी कटवायी तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।[यौन इच्छायें पूरी नहीं होने पर खौलता हुआ पानी डालते हैं आईएस के आतंकी]

आईएस के आतंकियों ने मोसुल शहर में लोगों को पर्चा बांटकर अपना फरमान जारी किया है। पर्चे में लिखा है कि इस्लाम दाढ़ी काटने की इजाजत नहीं देता है और सभी पुरुषों के लिए दाढ़ी रखना अब अनिवार्य है

यही नहीं दाढ़ी रखने को पैगंबर साहब का आदेश बताते हुए कहा गया है कि इस आदेश का पालन हर हाल में करना होगा। दाढ़ी काटने की तुलना एक जघन्य पाप से की गयी है। वहीं इस फरमान के बाद स्थानीय नागरिक ने पुलिस में एक शिकायती पत्र लिखा है कि मैं दाढ़ी रखता हूं तो मेरे चेहरे पर दाने निकल आते हैं इस बाबत नदीम नाम के टैक्सी ड्राइवर ने मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की।

लेकिन इस शिकायत पत्र के जवाब में पुलिस ने कहा कि अगर दाढ़ी नहीं बढ़ा सकते तो घर में रहो बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने दाढ़ी काटने पर तीन दिन से एक हफ्ते तक जेल में डाले जाने का फरमान जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+