बच्‍चों के सामने आईएसआईएस ने की लोगों की हत्‍या, लटकाया सूली पर

दमिश्‍क। सीरिया के शहर राक्‍का जो आईएसआईएस की राजधानी बन गई है, वहां पर आईएसआईएस ने बच्‍चों के सामने ही उनके पिता और कुछ और लोगों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया है। पिछले दिनों आईएसआईएस ने दो दिनों में यहां पर 10 लोगों की हत्‍या की है।

isis-kills-10-men

सोमवार को आई खबर के मुताबिक आईएसआईएस ने लूट के आरोप में चार लोगों को पहले सूली पर लटकाया और फिर उन्‍हें गोली मार दी।

सीरिया में सेना पर मस्टर्ड गैस का प्रयोग

आईएसआईएस ने अपनी इस निर्दयता की फोटो भी जारी की है। इन फोटोग्राफ्स में नजर आ रहा है कि कैसे आईएसआईएस आतंकी ब्लैक मास्क पहने रक्का के बाजार में चार लोगों को पोल से बांध रहे हैं।

इसके बाद आतंकी उन्‍हें गोली मार देते हैं। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक यह घटना दो अप्रैल की बताई जा रही है। पिछले हफ्ते आईएस ने अपने ही 15 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था।

सीरियन आर्मी को पिछले दिनों एक बड़ी सफलता आईएसआईएस के खिलाफ हासिल हुई थी जब उसने पल्‍मायरा शहर से आईएसआईएस को बाहर खदेड़ दिया था।

इसके बाद भी सीरिया में आईएसआईएस का आतंक कम नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि पिछले माह ही यहां पर सीजफायर लागू हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+