19 लड़कियों को आईएसआईएस ने उतारा मौत के घाट

बेरुत। आतंकी संगठन आईएसआईएस की दरिंदगी का एक नया उदाहरण सामने आया है। आईएसआईएस ने अब जो किया है उसके सुनकर ही शायद आप दहल जाएंगे। इस आतंकी संगठन ने 19 लड़कियों की बड़ी बर्बरता से हत्‍या कर दी।

isis-killings

इन लड़कियों का कुसूर सिर्फ इतना था कि इन्‍होंने संगठन में शामिल आतंकियों के साथ सेक्‍स करने से इंकार कर दिया था। ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल में कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्‍ता मिमोउसिनी के हवाले से इसकी जानकारी दी
गई है।

मिमोउसिनी ने बताया कि आईएसआईएस ने पिछले वर्ष जून में इन लड़कियों को किडनैप कर लिया था। उन्‍होंने यह भी कहा इस संगठन के अंदर कम उम्र की लड़कियों की रैकिंग तय कर उनकी खरीद-फरोख्‍त की जा रही है। आईएसआईएस के इस कृत्‍य के बाद इसे 'सेक्‍सुअल जेहाद' का नाम दिया गया है।

गौरतलब है कि कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से दी गई इस जानकारी से पहले ही यूनाइटेड नेशंस की ओर से एक लिस्‍ट जारी की गई थी। इस लिस्‍ट में आतंकियों के लिए बेची जाने वाली 'सेक्‍स स्‍लेव्‍स' की कीमतें दी गई थीं।

यूएन की विशेष प्रतिनिधि जैनब बांगुरा के मुताबिक इराक और सीरिया में लड़कियों को पेट्रोल की तरह खरीदा और बेचा जा रहा है। कभी उनकी खरीद परिवार से फिरौती के मकसद से होती है। आतंकी उम्र के हिसाब से लड़कियों की कीमत तय करते हैं। लड़की की उम्र जितनी कम होगी कीमत उतनी ही ज्‍यादा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+