स्टीवन सोटोलॉफ की हत्या कर बराक ओबामा को दी नई चेतावनी
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक और पत्रकार स्टीवन सोटल सोटलॉफ का सिर कलम करने का वीडियो सीरिया एवं इराक के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियां वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही हैं।
वीडियो का टाइटल है,‘अमेरिका को दूसरा संदेश।' इसमें सोटलॉफ का सिर काटते हुए दिखाया गया है जिन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप की ‘कीमत चुका रहे है।। अब आईएसआईएस का अगला निशाना एक ब्रिटिश है।
यह खबर व्हाईट हाउस के रोजना संवाददाता सम्मेलन के दौरान फैली व्हाईट ने एक प्रेस काफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। फेली ने कहा कि मैंने आज इन खबरों को नहीं देखा।
मेरा मानना है कि जब मैं यहां आया उसके कुछ मिनट के अंदर ही यह सब हुआ होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सोटलॉफ को बचाने के प्रयास में काफी समय एवं संसाधन लगाया ।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सोटलोफ की मां ने एक वीडियो जारी कर आईएसआईएस से उन्हें रिहा करने की अपील की थी।
सोटलॉफ को पिछले वर्ष सीरिया में किडनैप कर लिया था और उन्हें भी जेम्स फॉली के साथ रखा गया था। जेम्स को आईएसआईएस ने इतनी निर्ममता से मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications