आईएसआईएस के गरीबी वाले दिन, 500 डॉलर लेकर लोगों को रिहा करने पर मजबूर
वाशिंगटन। इराक और सीरिया को अपने कब्जे में ले चुके और दुनिया पर आतंक की बादशाहत कायम करने वाले आईएसआईएस को अब गरीबी में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक अमेरिकी मीडिया के मुताबिक लोगों को 500 डॉलर की रकम लेकर छोड़ने पर मजबूर हो गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं आईएसआईएस ने रक्का में रह रहे लोगों से कहा है कि वे अपने सभी बिल ब्लैक मार्केट में अमेरिकी डॉलर्स में अदा करें। अभी पिछले दिनों खबर आई थी कि संगठन ने सीरिया के रक्का में मौजूद अपने लड़ाकों की सैलरी आधी कर दी है।
बाइबिल ने कर दी थी आईएसआईएस की भविष्यवाणी
आईएसआईएस एक ऐसा आतंकी संगठन जिसने कुछ माह पहले अपनी करेंसी की शुरुआत की थी, अब आर्थिक तंगी को झेलने को मजबूर है।
लगातार हो रहे हवाई हमलों की वजह से आईएसआईएस को पिछले एक वर्ष के दौरान कई मिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है।
आईएसआईएस कभी अपने लड़कों को न सिर्फ अच्छी सैलरी देता था बल्कि उन्हें छोटी-छोटी रकम के तौर पर बोनस भी दिया जाता था। इराक और सीरिया के शहरी इलाकों में संगठन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इराक के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि आईएसआईएस ने 20 से 50 प्रतिशत तक सैलरी कट कर दी है।
इराक के फजुल्ला में नजर आया बगदादी
इराकी अधिकारियों का मानना है कि आईएसआईएस को हर माह करीब 10 मिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इराक के फजुल्लाह से जो रिपोर्ट्स आई हैं उनके मुताबिक आईएसआईएस के लड़ाके पहले किसी का अपहरण करते हैं और फिर सिर्फ 500 डॉलर के लिए उन्हें छोड़ देते हैं।
अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हवाई हमलों में आईएसआईएस के ऑयल टैंकर्स पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। इसकी वजह से संगठन पहले की अपेक्षा अब ज्यादा कमजोर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications