हर माह आईएसआईएस को मिलते 530 करोड़ रुपए

लंदन। ब्रिटेन की एक आर्थिक संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को हर माह करीब आठ करोड़ डॉलर यानी लगभग 530 करोड़ रुपए की आमदनी हो रही है।

isis-funding

ब्रिटेन की आईएचएस इंक संस्था की ओर से जारी एक रिपोर्ट के आईएसआईएस की आधी आमदनी उसके कब्जे वाले इलाकों में वसूले गए कर और जब्त की गई संपत्ति से मिलती है।

आईएसआईएस की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा तेल के व्यापार से आता है। संगठन को तेल के व्यापार से 43 प्रतिशत और बाकी आमदनी नशीले पदार्थों की तस्करी, पुरातन वस्तुओं की तस्करी, आपराधिक गतिविधि और चंदे से मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक आईएस को विदेशी स्रोत से काफी कम आर्थिक मदद मिलती है।

पेरिस हमलों के बाद आईएस को मिलने वाली आर्थिक मदद पर शिकंजा कसने की रणनीति पर कई देशों ने जोर दिया था। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने तो यहां तक कह दिया था कि आईएसआईएस को इस समय दुनिया के 40 देशों से आर्थिक मदद मिलती है।

पुतिन ने अपने बयान में उन देशों की ओर इशारा भी किया था जो जी-20 देशों का हिस्‍सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई देशों की ओर से आईएसआईएस के फंडिंग कार्यक्रम पर नजर रखने के बाद भी आईएसआईएस को पैसे की कोई कमी
नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+