आईएसआईएस की चेतावनी, बाजार में निकलने से भी डरेंगें फ्रांस में लोग
पेरिस। शुक्रवार को पेरिस की सात अलग-अलग जगहों पर हुए ब्लास्ट्स और चार दशकों बाद हुए एक बड़े आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने वीडियो जारी कर ली है। 153 लोगों की जान लेने वाले इन हमलों के लिए पहले ही फ्रेंच प्रेसीडेंट फ्रैंकोइस होलांद आईएसआईएस को जिम्मेदार बता चुके हैं।
आईएसआईएस ने एक बयान जारी कर कहा है कि इसके हमलावरों ने सुसाइड बॉम्बिंग बेल्ट्स पहनी हुईं थी और मशीन गन से पेरिस की अलग-अलग जगहों पर लोगों को मौत के घाट उतारा। आईएसआईएस की मानें तो हमलावरों ने पहले ही पेरिस की इन जगहों के बार में करीब से स्टडी कर ली थी।
पीएम मोदी ने कहा तय हो आतंकवाद की परिभाषा
आईएसआईएस ने धमकी देने के अंदाज में कहा है कि अगर सीरिया में फ्रांस की ओर से उस पर हमले जारी रहे तो यह हमले रुकने वाले नहीं हैं। आईएसआईएस की मीडिया शाखा अल हयात मीडिया सेंटर ने फ्रांस में रह रहे मुस्लिमों से अपील की है कि वे ऐसे और हमलों को अंजाम देने के लिए उसके साथ आ जाएं।
मुंबई आतंकी हमलों और पेरिस हमलों में समानता
आईएसआईएस ने कहा है, 'जब तक बम बरसते रहेंगे, फ्रांस में लोग शांति से नहीं बैठ पाएंगे। कुछ दिनों बाद फ्रांस के लोग बाजार तक में निकलने से डरेंगे।' वीडियो अरबी भाषा में बात करने वाले आतंकी की ओर से चेतावनी दी गई है।
इस वीडियो में सीरिया की ओर से न जा सकने वाले मुसलमानों से फ्रांस में और हमलों को अंजाम देने की अपील की गई है। आईएसआईएस ने उनसे अपील की है कि हमले के लिए लोगों को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।
आईएसआईएस को होलांद की चेतावनी
फ्रांस में हथियार भी हैं तो कार भी मौजूद हैं। बस आपको अपना निशाना तय करना है। आईएसआईएस ने कहा है कि जहर भी मौजूद है और अपने दुश्मनों को पानी में जहर मिलाकर मारना शुरू कर दें।













Click it and Unblock the Notifications