पेरिस आतंकी हमला: 'एक-एक करके लोगों को काट रहे थे आतंकी'
पेरिस। पेरिस में शुक्रवार रात हुए सीरियल ब्लास्ट्स और फायरिंग के गवाह बने लोगों ने उस भयानक मंजर को याद किया और बताया कि करीब 10-15 मिनट तक आतंकी भीड़ पर गोली चलाते रहे। इनमें से ही एक प्रत्यक्षदर्शी ने हमले के भयानक मंजर को भी मीडिया के साथ शेयर किया है।

चारों तरफ फैले थे शव
डेली मेल के मुताबिक थिएटर में हुए हमले के चश्मदीद यूरोप1 के पत्रकार जूलिएन पियर्स ने बताया कि कई हथियारबंद लोग बैटाक्लां थिएटर में एक रॉक बैंड की प्रस्तुति के दौरान घुस गए। उनके हाथों में कलाशनिकोव जैसा दिखने वाला रायफल था। उन्होंने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
पियर्स के मुताबिक करीब 10-15 मिनट तक गोलीबारी हुई। यह काफी हिंसक था और आतंकी लोगों को काट रहे थे। हॉल में मौजूद लोग काफी सहम गए थे और आतंकियों ने करीब तीन बार अपनी लोडेड गन से हमला किया। पियर्स के मुताबिक आतंकी एकदम युवा थे।
गोलीबारी के दौरान एक बार में अपनी पत्नी के साथ मौजूद बेन ग्रांट ने भयानक मंजर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गोलीबारी की आवाजें सुनी और लोगों को जमीन पर गिरते देखा। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों की मौत हो गई। यह बहुत भयानक था।
वह बार में पीछे थे और कुछ भी नहीं देख सका। खुद को बचाने के लिए वह एक टेबल के नीचे छिप गए। उन्होंने बताया कि उनके सामने कई डेडबॉडीज पड़ी थीं जिसकी वजह से वह काफी देर तक फंसे रहे।
मोबाइल ने बचाई जान
वहीं डेली मेल के मुताबिक एक व्यक्ति जो स्टेट दी फ्रांस के बाहर हुए ब्लास्ट्स के सामने मौजूद था उसकी जान उसके मोबाइल ने बचा ली। इस व्यक्ति का नाम सिलवेस्टर है और जब ब्लास्ट हुआ तो इसने चमड़े की जैकेट पहनी थी। सिलवेस्टर फोन पर बात कर रहे थे कि अचानक ब्लास्ट हो गया।
बम से निकले टुकड़े उनके सिर में नहीं लगे बल्कि उनके पास मौजूद स्मार्ट फोन में लग गए। जिसकी वजह से उनका फोन चौपट हो गया और उनकी जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications