आईएसआईएस मुखिया बगदादी को दिया गया जहर, किसी अनजान जगह पर इलाज !
लंदन। आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी और संगठन में उसके टॉप के तीन साथियों को एक उत्सव के दौरान जहर दिया गया था। बगदादी और उसके तीन साथियों की तबियत काफी बिगड़ गई थी और फिर इन्हें किसी अनजान जगह पर ले जाया गया था।

लंच में मिलाया गया जहर
न्यूज एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक बगदादी और आईएसआईएस के तीनों नेताओं के लिए एक लंच तैयार किया गया था।
दावा है कि इन्हें इराक की निनेवेह और बेआज जिले में जहर दिया गया था। अरबी भाषा के अलावा ईरान की गई न्यूज वेबसाइट्स की ओर से यह जानकारी दी गई थी।
हो रही हैं लोगों की गिरफ्तारियां
इराक की न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएए ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि चारों लोग जहर के बुरे प्रभाव को झेल रहे हैं और अब इन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।
इस घटना के बाद आईएसआईएस आतंकी कई लोगों की गिरफ्तारी कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
10 मिलियन डॉलर के इनाम वाला बगदादी
बगदादी को जहर देने की खबरें उस समय आई हैं जब इराकी मीडिया ने दावा किया था कि आईएसआईएस कमांडर उन 16 आतंकियों में शामिल था जिनकी मौत एक एक्सप्लोसिव बेल्ट में ब्लास्ट की वजह से हो गई थी।
बगदादी के जख्मी होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। उसके सिर पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications