रूस के जासूस का सिर कलम, अब आईएसआईएस के खिलाफ क्‍या करेंगे पुतिन

मॉस्‍को। रूस और राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के लिए सीरिया से एक और बुरी खबर आई है। आईएसआईएस आतंकियों ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें रूस के जासूस का सिर कलम करते हुए दिखाया जा रहा है।

russian-spy-beheading-isis-syria

बुधवार से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आतंकी रूस को सीरिया पर हमलों को रोकने की चेतावनी देता हुआ नजर आ रहा है।

30 सितंबर से ही रूस सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए हैं। हमेशा की तरह जासूस को आईएसआईएस ने नारंगी रंग का जंपसूट पहनाया हुआ है। इस जासूस का नाम हारुन बताया जा रहा है और इसे रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी ने सीरिया भेजा था।

इस वीडियो में आतंकी कह रहा है,'सीरिया में रूस की ओर से हवाई हमलों ने हमें समझा दिया है कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह एकदम सही है।'

आतंकी ने रूस के लोगों को एक चेतावनी भी दी है और कहा कि उन्‍हें उनके घरों में भी चैन नहीं लेने देंगे। उनके बेटों को मार दिया जाएगा और उनका हर बेटा यहीं पर मारा जाएगा। जितने घर सीरिया में बर्बाद होंगे उतने ही घरों को रूस में बर्बाद किया जाएगा।'

आपको बता दें कि अगस्‍त 2014 में आईएसआईएस ने अमेरिकी नागरिक और पत्रकार जेम्‍स फॉले की इस तरह से हत्‍या की थी।

अब यह देखना होगा कि राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन जिन्‍होंने इजिप्‍ट में रशियन जेट हादसे के साथ ही आईएसअसईएस को तबाह करने की धमकी दी थी, इस नए वीडियो के सामने आने के बाद क्‍या करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+