सीरियाई में सैनिकों को ले जा रही बस पर ISIS आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 26 की मौत

सीरिया के पूर्वी हिस्से में सैनिकों को ले जा रही एक बस पर बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 26 सैनिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं।

अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ये इस्लामिक स्टेट के आतंकी थे जिन्होंने ये हमला किया। सीरिया में सेना और ISIS के बीच काफी समय से संघर्ष चला आ रहा है। ISIS के लड़ाके अक्सर ही मौका देखकर सीरियाई आर्मी के सैनिकों को निशाना बनाते हैं।

Isis attack on Syria army

ISIS ने अपने चरम पर रहते इराक और सीरिया के एक-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण कर लिया था। हालांकि वे अपनी जमीन खो बैठे। कमजोर पड़ने के बावजूद सीरिया के एक बड़े हिस्से में अभी भी ISIS एक बड़ा खतरा बना हुआ है।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि ISIS के सदस्यों ने गुरुवार को दीर एज्जोर प्रांत में एक सैन्य बस को निशाना बनाया। इसमें कहा गया है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। पहले ये 23 बताई गई थी। इसे इस साल सरकारी बलों पर चरमपंथियों का सबसे घातक हमला बताया है।

युद्ध निगरानीकर्ता रामी अब्देल रहमान ने कहा कि ISIS इस बीच अपने घातक सैन्य हमलों को बढ़ा रहा है...जितना संभव हो उतनी जान लेने का लक्ष्य रखता है। ऐसा करके ये जिहादी यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे अपने नेताओं को निशाना बनाने के बावजूद अभी भी सक्रिय और शक्तिशाली हैं।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में अमेरिकी सेना ने एक ड्रोन हमले में पूर्वी सीरिया में आईएसआईएल (ISIS) ग्रुप के एक शीर्ष नेता ओसामा अल-मुहाजिर को मार डाला था।

पिछले हफ्ते, ISIS ने अपने नेता अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी की मौत की घोषणा की थी। वह उत्तर-पश्चिमी सीरिया में संघर्ष में मारा गया था। अमेरिकी सैनिकों द्वारा 2019 में इसके संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी की हत्या के बाद से वह मारा जाने वाला चौथा व्यक्ति था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+