Ireland Petrol Station Explosion: आयरलैंड पेट्रोल स्टेशन पर ब्लास्ट, कई कारें मलबे में तब्दील, 10 की मौत
उत्तर पश्चिमी आयरलैंड के काउंटी डोनेगल में एक घातक विस्फोट के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल स्टेशन पर ब्लास्ट में करीब 10 लोगों की मौत हुई है।
Ireland Petrol Station Explosion: उत्तर पश्चिमी आयरलैंड के काउंटी डोनेगल में एक घातक विस्फोट के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार पेट्रोल स्टेशन पर ब्लास्ट में करीब 10 लोगों की मौत हुई है। यह घातक विस्फोट शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ था। विस्फोट के एक दिन बाद शनिवार को मरने वालों की संख्या का अपडेट जारी किया गया।

आयरलैंड में ये घटना क्रिस्लो गांव के बाहरी इलाके में एप्पलग्रीन पेट्रोल स्टेशन (Applegreen Petrol Sation) पर हुई। विस्फोट में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का अबी पता नहीं चल पाया है। विस्फोट से पेट्रोल स्टेशन पूरी तरह तबाह हो गया। ऊपर फ्लोर की दीवारें और छत ढह गए। घटना स्थल पर खड़ी कारें मलबे में बदल गईं।
घटना के बाद आयरिश प्रधान मंत्री माइकल मार्टिन (Prime Minister Micheal Martin) ने कहा, "विनाशकारी विस्फोट के बाद क्रिस्लो के पूरे समुदाय के साथ हमारी संवेदना है। हम उनके साथ हैं। दर्दनाक स्थिति से निपटने के लिए सभी आपातकालीन सेवाएं कार्य कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि ये घटना कुछ सौ लोगों के छोटे से समुदाय के लिए एक त्रासदी थी।
My thoughts and prayers are tonight with the entire community of Creeslough following today’s devastating explosion.
— Micheál Martin (@MichealMartinTD) October 7, 2022
Thinking too of all the emergency services, from across the north-west and NI working in very traumatic situation.
मलबे में दबे लोगों को पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय सिन फेन के विधायक पियर्स डोहर्टी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर कहा कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज की थी कि इसे मीलों दूर तक सुना गया। घटना के बाद कई घंटों तक लोग इमारत के अंदर फंसे हुए थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल स्टेशन गांव का एकमात्र सुपरमार्केट था, जिसमें एक डाकघर और नाई की दुकान भी थी।
इस घातक विस्फोट के बाद रेस्क्यू किए गए लोगों को एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर से गंभीर रूप से घायलों को आयरलैंड के लेटरकेनी विश्वविद्यालय अस्पताल से डबलिन ले जाया। वहीं उत्तरी आयरलैंड की एयर एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया था। अस्पताल की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि "डोनेगल में घटना में घायल लोगों का इलाज जारी है। घायलों को खतरे की स्थिति से निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications