RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले 6 सुपर हीरो? इन खिलाड़ियों के दम पर बेंगलुरु ने फिर रचा इतिहास

IPL 2026 RCB Win Trophy: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पूरी टीम का प्रयास रहा है। लेकिन टीम के सबसे भरोसेमंद 6 खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में अलग-अलग मुकाबलों में मैच विनर की भूमिका निभाई है।

विराट कोहली ने बनाए सबसे अधिक रन (IPL 2026 RCB Win Trophy)

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर आरसीबी के लिए सबसे बड़े संकटमोचक की भूमिका निभाई। पूरे सीजन में उनकी निरंतरता और फाइनल मुकाबले में खेली गई नाबाद मैच जिताऊ पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई। उन्होंने टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं का बेहतरीन मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन खेले गए 16 मैचों में 675 रन बनाने का काम किया।

IPL 2026 1

रजत पाटीदार ने की दमदार कप्तानी

कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार ने अपने फैसलों से सबको प्रभावित किया। दबाव की स्थितियों में उनकी शांत कप्तानी और सटीक फैसलों ने मैच का पासा पलटा। इसके अलावा, मध्यक्रम में जरूरत के समय उनके द्वारा बनाए गए महत्वपूर्ण रनों ने टीम के स्कोर को हमेशा सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया। आरसीबी को लगातार दूसरी बार ट्ऱॉफी दिलाने में अहम रजत की भूमिका अहम रही।

भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से किया कमाल

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को शुरुआती सफलताएं दिलाईं। जब भी टीम को ब्रेकथ्रू की जरूरत थी, भुवी ने अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पूरे सीजन में उनकी इकोनॉमी रेट बेहद सराहनीय रही।

जोश हेजलवुड ने डाला दबाव में मैच बदलने वाले स्पेल

जोश हेजलवुड ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में अपनी गति और अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। बड़े मैचों के दबाव को सोखते हुए शुरुआती विकेट चटकाने और रनों की गति पर अंकुश लगाने की उनकी क्षमता ने आरसीबी के बॉलिंग यूनिट को बेहद मजबूत बनाया।

क्रुणाल पांड्या ने अहम मौकों पर दिया टीम का साथ

क्रुणाल पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम को बेहतरीन बैलेंस देने का काम किया। मध्य ओवरों में उनकी किफायती गेंदबाजी ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा, वहीं निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने आरसीबी को कई करीबी मुकाबलों में जीत दिलाई।

रसिक सलाम डार रहे सीजन के सरप्राइज पैकेज

युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार आरसीबी के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी खोज साबित हुए। उन्होंने बिना किसी दबाव के बेहद निडर गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नॉकआउट और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर वे टीम के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर बनकर उभरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+