IPL 2026: सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के सामने बौने साबित हुए बाकी 4 प्लेयर्स
IPL 2026 Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्कों की बरसात की है। इस साल कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के अंत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों की सूची सामने आ चुकी है जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
टॉप पांच की लिस्ट में पहला नाम तो दुनिया को पता है कि वह वैभव सूर्यवंशी ही हैं। उनके अलावा चार नामों में कितने भारतीय हैं, यह अहम है। इसके अलावा यह भी देखना जरूरी है कि वैभव सूर्यवंशी ने अन्य प्लेयर्स को कितना पीछे धकेल दिया।

मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श का नाम आता है। उन्होंने इस सीजन में कुल 13 मैच खेले और सभी पारियों में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। मार्श ने टूर्नामेंट में कुल 563 रन बनाए और गेंदबाजों की रिमांड लेते हुए अपने बल्ले से कुल 36 गगनचुंबी छक्के जड़े।
रयान रिकलटन (मुंबई इंडियंस)
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकलटन इस सूची में चौथे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने इस साल लीग में कुल 12 मुकाबले खेले और सभी पारियों में विरोधी टीम के गेंदबाजों को जमकर धोया। रिकलटन ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए सीजन में कुल 448 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 38 छक्के निकले।
रजत पाटीदार (आरसीबी)
तीसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार ने अपनी जगह बनाई है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में कुल 15 मैच खेले जिसमें उन्हें 14 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 501 रन बनाए और गेंदबाजों के खिलाफ कुल 42 शानदार छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने इस सीजन में कुल 15 मैच खेलकर सभी पारियों में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 563 रन अपने नाम किए और इस दौरान उन्होंने बाउंड्री पार कुल 43 गगनचुंबी छक्के जमाए।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। वैभव ने कुल 16 मैच खेले और सभी पारियों में गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सीजन में अद्भुत बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 776 रन बनाए और रिकॉर्ड तोड़ 72 छक्के जड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों को बौना साबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications