इराक के पीएम का ऐलान: सेना और IS के खिलाफ युद्ध खत्म
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आईएस के खिलाफ युद्ध खत्म हो गया है। इराक में करीब छह साल से चल रहा इराकी सेना और आईएस लड़ाकों के बीच युद्ध का अंत हो गया है, जिसका ऐलान खुद पीएम अल-अबदी ने की है। आईएस ने इराक के कई बड़े शहरों पर कब्जा करा हुआ था, लेकिन अब अंतत: इन लड़ाकों को पूरे देश से खदेड़ दिया गया है।

इराक और यूएस की सेना ने मिलकर इस मिशन पर कामयाबी पाई है। 2011 से चल रहे युद्ध में हजारों लोगों की मौत और लाखों को बेघर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले जुलाई माह मे इराकी-यूएस सेना ने इराक के महत्वपूर्ण शहर मोसुल से आईएस के लड़ाको को खदेड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications