ताकतवर हुए इराकी आतंकी, अमेरिका से मदद की दरकार

अमेरिका ने इराक बलों को अतिरिक्त हथियार भी सप्लाई किया है। साथ ही अमेरिका वहां की स्थानीय सेना को प्रशिक्षण देने के लिे अपनी टुकड़ी भेजना पर भी विचार कर रहा है।
कुछ दिन पहले ही इराक में हवाई हमले की संभावना जताने वाला अमेरिका संशय में है। अधिकारियों के मुताबिक संभावनाएं कम है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा हवाई हमलों की अनुमति देंगे। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हमले की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। एक अमेरिकी विमान वाहक- यूएसएस जार्ज बुश HW को खाड़ी में तैनात किया जा चुका है।
गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही इराक के करीब अपना युद्धपोत तैनात कर चुका है, लेकिन राष्ट्रपति ओबामा का कहना है कि निकट भविष्ट में उनके पास इराक में सैनिक भेजे जाने की योजना नहीं है। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि ड्रोन हमले एक विकल्प के रूप में प्रयोग लाए जा सकते हैं।
फिलहाल, अमेरिका के रुख को देखते हुए यदि प्रधानमंत्री नूरी अल-मलीकी और इराकी सेना आईएसआईएस को रोकने में सफल हो पाते हैं, तो बेहतर है। अन्यथा, व्हाइट हाउस इस कार्रवाई में हवाई हमले करवाने के मजबूर हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications