ISIS की धमकी, 'धर्म बदल लो, टैक्स दो या फिर गंवाओ जान'

terrorist
नयी दिल्ली। इराक में शिया-सुन्नी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।आईएसआईएस के आंतकी इराक में एक के बाद एक शहर पर अपना कब्जा कर रहे है। अपने कब्जे वाले हिस्सो में रह रहे गैर-इस्लामी लोगों पर ये आतंकी कहर बरपा रहे है। उन्हें धर्म बदलने पर मजबूर किया जा रहा है।

आतंकी उनके सामने दो विक्लप रख रहे है। आईएसआईएस के आतंकियों ने कहा है कि या तो वे धर्म बदल लें या फिर उन्हें धार्मिक टैक्स दें या फिर जान गंवाने को तैयार हो जाए। इराक के कई शहरों पर कब्जा जमा चुके आतंकवादियों ने घोषित किया है कि आतंकियों के निशाने पर मुख्यतः मोसुल शहर में रह रहे ईसाई हैं।

पढ़ें-पहली बार दुनिया के सामने आया मोस्ट वाटेंड आतंकी सरगना बगदादी

इस्लामिक स्टेट की ओर से बांटे गए बयान में कहा गया है कि यह आदेश शनिवार से लागू हो जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को मोसुल में मस्जिदों से भी चेतावनी जारी की गई कि इस आदेश को न मानने वालों के पास शहर छोड़ने को कुछ ही घंटे हैं। आतंकियों के डर से मोसुल में रह रहे ईसाई भारी संख्या में पलायन कर रहे हैं।

दरअसल आतंकियों ने ऐलान किया है कि जो ईसाई इस्लामिक स्टेट में रहना चाहते हैं, उन्हें एक ऐतिहासिक समझौते को मानना पड़ेगा। 'धीमा' नाम के इस समझौते के तहत मुस्लिम क्षेत्रों में रहने वाले उन गैर-मुस्लिम लोगों को सुरक्षा दी जाती थी जो एक टैक्स 'जीजिया' का भुगतान करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+