Iraq: सेना ने रावा से आतंकियों को खदेड़ा, IS की सत्ता का आखिरी गढ़ भी ढहा

इराक की सेना ने अपनी सीमा पर रावा शहर को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों से मुक्त करा दिया है। ईराकी सेना ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है कि रावा शहर से इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को खदेड़ दिया है।

इराक: सेना ने रावा शहर से IS के आतंकियों खदेड़ा

बगदाद। इराक की सेना ने अपनी सीमा पर रावा शहर को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों से मुक्त करा दिया है। ईराकी सेना ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है कि रावा शहर से इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को खदेड़ दिया है। इराकी सेना ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को उसके आखिरी ठिकाने से खदेड़ने का अभियान एक सप्ताह पहले शुरू कर दिया था। ISIS आतंकी की धमकी- ट्रंप को व्‍हाइट हाउस में घुसकर मारेंगे

आईएस के आतंकियों को खदेड़ने के बाद इराकी सेना ने रावा की इमारतों पर अपने देश का झंडा फहराकर जश्न मनाया। रावा में आईएस पर जीत के बाद इराकी सेना के साथ सैकड़ों की तादाद में लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।

इराक के जनरल ने एएफपी को बताया कि सेना ने आईएस के लड़ाकों को सीमा पर सटे रावा पर धावा बोल उन्हें सीरिया की तरफ भगा दिया। इराकी सेना और आईएस के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई में अब तक रावा शहर ही कब्जे में रह गया था, जिसे भी बंधक से मुक्त करा दिया गया है।

इससे पहले सीरियाई सेना ने इराक की सीमा पर लगे आईएस कब्जे वाले शहर को बंधक से मुक्त कराया था। हालांकि, इन दोनों देशों से अभी तक आईएस का पूरी तरह से खात्मा नहीं हूं और इन सेनाओं को इस नासूर से निजात पाने के लिए अभी कुछ दिन और जंग लड़नी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+