Iran News: हिजाब की बेड़ियां तोड़कर इस्लामिक शासन को दी थी चुनौती... ईरानी चेस प्लेयर ने तोड़ा देश से रिश्ता

Iranian chess player gets Spanish citizenship: ईरान की बेहतरीन शतरंज खिलाड़ी सरसादात खादेमलशरीह, जिसने हिजाब उताड़कर इस्लामिक शासन को चुनौती दी थी, उसे अब स्पेन की नागरिकता मिल गई है और उसने ईरान से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं।

सरसादात खादेमलशरीह ने इस साल जनवरी में बिना हिजाब पहने शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ ईरान में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वो वापस ईरान नहीं लौटीं। और अब स्पेन सरकार ने घोषणा की है, कि सरसादात खादेमलशरीह को स्पेन की नागरिकता दे दी गई है।

Iran News

ईरानी खिलाड़ी को स्पेनिश नागरिकता

सरसादात खादेमलशरीह, जिन्हें सारा खादेम के नाम से जाना जाता है, ने दिसंबर के अंत में कजाकिस्तान में आयोजित फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में हेडस्कार्फ़ के बिना भाग लिया, जो ईरान के सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के तहत अनिवार्य है।

ईरान में पिछले साल सितंबर महीने में 22 साल की कुर्द लड़की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था और ईरानी लड़कियों ने हिजाब उतारकर इस्लामिक शासन को गंभीर चुनौती दी थी। ये विरोध प्रदर्शन कई महीनों तक चला था।

इस विरोध प्रदर्शन को ईरान की कई खिलाड़ियों और अभिनेत्रियों ने समर्थन दिया था और हिबाज उतार डाला था, जिनमें से कई खिलाड़ियों और अभिनेत्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और कई महीनों के बाद भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी अभी भी ईरानी जेल में कैद हैं।

सरसादात खादेमलशरीह, जिन्हें सारा खादेम के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी हिजाब के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था और उन्होंने हिजाब के बिना एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लिया था।

ईरानी समाचार ऑउटलेट ने सारा खादेम की तस्वीर भी प्रकाशित की थी, जिसमें वो बिना हिजाब पहने शतरंज खेलती नजर आ रही थीं, जबकि ईरान की महिला खिलाड़ियों के लिए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टुर्नामेंट में भाग लेने के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य होता है।

ईरान की प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं सारा खादेम

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन के मुताबिक, 1997 में जन्मी शतरंज खिलाड़ी सारा खादेम को विश्व स्तर पर सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में 804 स्थान दिया गया है और ईरान की वो टॉप शतरंज खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार थीं।

वहीं, 26 वर्षीया इस खिलाड़ी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, कि उसे अपने देश के नेतृत्व के खिलाफ विरोध आंदोलन के अपना समर्थन देने को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

स्पेन के आधिकारिक राजपत्र में कहा गया है कि कैबिनेट ने मंगलवार को खादेम को उसके मामले की "विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए" नागरिकता देने को मंजूरी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+