US Iran War: 'जब मेरा मन करेगा तब खत्म होगी जंग', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप दे गए बेतुका बयान, हो रही थू-थू!
US Iran War: अमेरिका और ईरान में जंग चल रही है और इसके बीच ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में खलबली मचा रखी है। एक बार फिर से ट्रंप ने अपना बयान बदलते हुए ईरान में चल रही जंग को खत्म करने के लिए कोई तय समय-सीमा बताने से इनकार कर दिया है। इससे पहले ट्रंप जंग में जीत का दावा कर चुके हैं।
फिलहाल, उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना अपने सैन्य ऑपरेशन में पहले से तय कार्यक्रम से आगे चल रही है और उसके पास पर्याप्त हथियार मौजूद हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि युद्ध को कब खत्म करना है, इसका अंतिम फैसला कमांडर-इन-चीफ के तौर पर उनके व्यक्तिगत फैसले पर निर्भर करेगा। ट्रंप के बार-बार बदलते रुख और अनर्गल टिप्पणियों की वजह से अब पूरी दुनिया में उनकी किरकिरी हो रही है।

फॉक्स न्यूज़ इंटरव्यू में ट्रंप का बयान
Fox News रेडियो से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग के खत्म होने की कोई तारीख या सीमा देने से इनकार कर दिया। यह युद्ध लगभग दो सप्ताह पहले शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा, "Well, it's not going to be long," यानी यह युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि जब यह युद्ध खत्म होगा तो हालात बहुत तेजी से सामान्य हो जाएंगे।
"जब मेरा मन करेगा, तब खत्म होगा युद्ध"
जब इंटरव्यू के दौरान यह पूछा गया कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि युद्ध खत्म करने का सही समय कब है, तो ट्रंप ने कहा कि यह फैसला उनके अपने विवेक पर निर्भर करेगा। रेडियो होस्ट Brian Kilmeade के सवाल "When it's over?" के जवाब में ट्रंप ने कहा, "When I feel it. (यानी जब मुझे लगेगा)" उन्होंने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा, "When I feel it in my bones." यानी जब उन्हें अंदर से लगेगा कि अब युद्ध खत्म होना चाहिए, तभी वह ऐसा फैसला लेंगे।
अमेरिकी सेना को लेकर क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका का सैन्य अभियान तय समय से आगे चल रहा है। उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिकी सेना के पास गोला-बारूद की कमी हो सकती है।
ट्रंप ने कहा, "Nobody has the technology or the weapons that we have." उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका सैन्य तकनीक और हथियारों के मामले में दुनिया से काफी आगे है। उन्होंने यह भी कहा, "We're way ahead of schedule. Way ahead।"
अमेरिका के पास लगभग असीमित गोला-बारूद
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना के पास लंबे समय तक सैन्य अभियान चलाने की पूरी क्षमता है। उनके अनुसार अमेरिका के पास इतना गोला-बारूद है कि वह जरूरत पड़ने पर बहुत लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकता है। ट्रंप ने कहा, "We have virtually unlimited ammunition. We're using it, we're using it. We can go forever।"
किसकी सलाह पर काम कर रहे डोनाल्ड
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह इस संघर्ष को लेकर अपने सीनियर ऑफीसर और सलाहकारों से लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से रक्षा सचिव Pete Hegseth, विदेश मंत्री Marco Rubio, उपराष्ट्रपति JD Vance और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष General Dan Caine से सलाह ले रहे हैं। अपनी टीम की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "I've got all good people," और आगे जोड़ा, "We've got a great group।"
जंग को लेकर प्रशासन के अलग-अलग बयान
ट्रंप प्रशासन ने इस युद्ध की संभावित अवधि को लेकर अलग-अलग संकेत दिए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि यह सैन्य ऑपरेशन लगभग चार से पांच सप्ताह तक चल सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह युद्ध इससे पहले भी खत्म हो सकता है। अब ट्रंप ने ईरान के अंदर संभावित राजनीतिक बदलावों के बारे में ज्यादा सावधानी से बयान देना शुरू कर दिया है।
क्या है ईरान का Basij संगठन?
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के अर्धसैनिक संगठन Basij का जिक्र किया। यह संगठन देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों को दबाने में अहम भूमिका निभाता है। ट्रंप ने कहा कि यह बल ईरान के मौजूदा शासन का विरोध करने वालों के लिए एक बड़ी चुनौती है। उनके मुताबिक जिन लोगों के पास हथियार नहीं हैं, उनके लिए इस ताकतवर बल के खिलाफ खड़ा होना आसान नहीं है। ट्रंप ने कहा- 'ईरान में बदलाव संभव है लेकिन यह तुरंत नहीं होगा'
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications