आखिर कौन हैं Ira Khan की सास प्रीतम शिखरे? सुष्मिता सेन से है खास कनेक्शन, एक्ट्रेस कहती हैं गुरू मां
Who Is Pritam Shikhare: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर चुकी हैं। अब उदयपुर में दोनों की ग्रैंड वेडिंग हो रही है। जहां कपल अपने परिवार वालों के साथ इस खूबसूरत पल को एंजॉय कर रहा है। इन सबके बीच नूपुर शिखरे की मां प्रीतम शिखरे काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं क्यों
आमिर खान की समधन और इरा खान की सास प्रीतम शिखरे बेटे की शादी में खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह नूपुर शिखरे का बॉलीवुड से खास कनेक्शन रहा है उसी तरह उनकी मां प्रीतम का भी इंडस्ट्री से गहरा नाता है। बता दें कि, प्रीतम एक जानी-मानी कथक डांसर हैं।

नूपुर शिखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को जिम की ट्रेनिंग दी है। ठीक उसी तरह उनकी मां प्रीतम ने एक्ट्रेस को कथक डांस सिखाया है। यही वजह है कि सुष्मिता सेन उन्हें गुरू मां कहकर बुलाती हैं। यहां तक कि सुष्मिता सेन ने इंटरनेशनल डांस डे पर नूपुर की मां को क्रेडित देते हुए एक वीडियो साझा किया था।
बता दें कि, सुष्मिता सेन प्रीतम को प्यार से गुरू मां बुलाती हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस नूपुर की मां का बर्थडे भी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। प्रीतम ने केवल सुष्मिता ही नहीं बल्कि उनकी बेटियों को भी कथक डांस सिखाया है। नूपुर की मां का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा जब उन्होंने अपने बेटे की सगाई में खूब डांस किया।
नूपुर शिखरे और इरा खान की 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज हुई थी। इस खास मौके पर दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। अब उदयपुर में कपल की मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी हो रही है। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक सारे फंक्शन होंगे। इसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में कपल रिसेप्शन पार्टी देगा। जिसमें तमाम बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications