Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे?

v

Iran US Talk Fail: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता के फेल हो गई है अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान ने एक बार लोगों को चिंता में डाल दिया है । अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ रॉबिंदर सचदेव ने ANI से बात करते हुए कहा कि आने वाला वक्त अब और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा, दुनिया तेजी से तनाव और टकराव की ओर बढ़ रही है।

वार्ता के फेल होने का प्रभाव सिर्फ मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। रॉबिंदर सचदेव ने निम्नलिखित बिंदुओं के बारे में बात की, जो कि आने वाले दिनों में चुनौती साबित हो सकते हैं।

Iran US Talk fail

Iran US Talk Fail Impact: तेल की कीमतों में उछाल

ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए दुनिया के बड़े हिस्से में तेल सप्लाई करता है। तनाव बढ़ने पर एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता आएगी और इससे पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा रहेगा। अगर क्रूड तेल महंगा होगा तो निश्चचित रूप से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ेंगे, जो कि आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

Iran US ki shantivarta fail: युद्ध का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच सीधा टकराव हो सकता है, मध्य पूर्व के अन्य देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं, इससे वैश्विक शांति और व्यापार दोनों प्रभावित होंगे, जो कि ग्लोबल लेवल पर लोगों को प्रभावित करेगा।

शेयर बाजार में गिरावट

वार्ता के फेल होने से निवेशकों में डर बढ़ेगा और ग्लोबल स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल सकती है, सोना-चांदी के दाम आसमान छू सकते हैं।

महंगाई में वृद्धि

तेल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा और खाद्य पदार्थों और जरूरी सामान के दाम बढ़ सकते हैं और ये ग्लोबल लेवल पर होगा।

व्यापार और एक्सपोर्ट पर असर

मध्य-पूर्व भारत का बड़ा ट्रेड पार्टनर है, वार्ता फेल होने पर अब आने वाले दिनों में एक्सपोर्ट घट सकता है क्योंकि शिपिंग रूट प्रभावित हो सकते हैं। डॉलर मजबूत हो सकता है और भारतीय रुपया कमजोर हो सकता है, इससे आयात और महंगा हो जाएगा।

अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण नहीं बन पाई सहमति

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत खत्म हो गई है, क्योंकि अमेरिका की अत्यधिक मांगों के कारण किसी रूपरेखा पर सहमति नहीं बन पाई। ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, Hormuz, परमाणु अधिकार और अन्य मुद्दों सहित विभिन्न विषय विवाद के मुख्य बिंदु रहे हैं।

Iran US Talk Fail: शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे?

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बेनतीजा होने से अब पूरी दुनिया के लिए ऊर्जा का स्रोत माने जाने वाले मिडिल ईस्ट के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं? ईरान की ओर से Strait of Hormuz को फिर से खोलने की कोई पक्की बात न होने से, दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित रहेगी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेस ने ने संकेत दिया कि ईरान अभी भी लौटकर अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकता है लेकिन उन्होंने इस वार्ता के फेल होने के बाद अमेरिका का कदम क्या होगा इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।

यह पढ़ें: JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस
यह पढ़ें: JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस
Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+