Aishwarya और नील भट्ट का टूटा रिश्ता? शादी के 5 साल बाद क्यों हो रहे अलग? फोटोज कर दीं डिलीट, मचा हड़कंप
Aishwarya Sharma Neil Bhatt Separation: टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी हमेशा से फैंस के बीच चर्चा में रही है। दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। हालांकि अब इस कपल के रिश्ते को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है। चर्चा है कि शादी के करीब पांच साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई हैं।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की टूटी शादी?
बॉलीवुड बबल टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों कथित तौर पर अलग हो चुके हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
इन अटकलों को उस वक्त और हवा मिली, जब ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नील के साथ शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए हैं। उनके इस कदम के बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कपल के अलग होने की खबर से फैंस हैरान
-ऐश्वर्या और नील को हमेशा एक खुशहाल कपल के तौर पर देखा गया है। ऐसे में उनके रिश्ते में अनबन और अलग होने की खबरें सामने आने के बाद फैंस के लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
-हालांकि फिलहाल दोनों कलाकारों ने इस मामले पर चुप्पी बनाए रखी है। न तो अलग होने की खबरों को स्वीकार किया गया है और न ही तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में उनके रिश्ते की मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
-ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की प्रेम कहानी टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से शुरू हुई थी। इस शो में नील ने विराट चव्हाण का किरदार निभाया था जबकि ऐश्वर्या पत्रलेखा यानी पाखी के रोल में नजर आई थीं।
-शो में साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्टूबर 2020 के आसपास दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। शुरुआत में उन्होंने अपनी लव लाइफ को निजी रखा लेकिन जनवरी 2021 में रोका समारोह के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।
उज्जैन में शादी कर एक-दूसरे का थामा था हाथ
-रोका के बाद ऐश्वर्या और नील ने 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया था।
-शादी के बाद दोनों 'स्मार्ट जोड़ी' और 'बिग बॉस 17' जैसे रिएलिटी शोज में भी साथ दिखाई दिए। पर्दे पर हो या निजी जिंदगी में, दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। ऐसे में शादी के करीब 5 साल बाद उनके अलग होने की खबरों ने फैंस को भावुक और हैरान कर दिया है। अब सभी को इंतजार है कि ऐश्वर्या और नील अपने रिश्ते को लेकर कब कोई खुलासा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
