डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, सोमवार से ईरान पर लगेंगे कड़े प्रतिबंध, हो सकती है सैन्य कार्रवाई
वॉशिंगटन। ईरान ने जिस तरह से अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया, उसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक बुलाने की अपील की है, साथ ही ईरान पर कड़े प्रतिबंध का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि सोमवार से ईरान को कड़े प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महज कड़े प्रतिबंध से ही डोनाल्ड ट्रंप संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं।

प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है
ट्रंप ने कहा कि ईरान को सोमवार से कड़े प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाना बंद कर दे तो अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं। ओबामा शासन काल के दौरान जिस तरह से गलत नीतियों की वजह से ईरान कुछ ही वर्षों में परमाणु संपन्न देश हो जाता, लेकिन मौजूदा समय में जो हथियार ईरान के पास हैं उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हम सोमवार से ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा र हे हैं।
कई विकल्पों पर चर्चा
ईरान की ओर से अमेरिकी ड्रोन को गिराने के बाद गुरुवार रात राष्ट्रपति ट्रंप कई विकल्पों पर चर्चा कर रहे थे। ट्रंप हर हाल में ईरान की ओर से उठाए गए कदम का जवाब देना चाहते थे। अमेरिकी के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर्स के पास भी इस बात का कोई प्लान नहीं था कि ईरान के अंदर कोई हमला किया जाए या नहीं। सभी लोग ट्रंप की तरफ देख रहे थे। न्यूज चैनल एनबीसी की ओर से बताया गया है कि अगर जेट्स टेक ऑफ करते तो सभी जेट्स ऐसी जगह पहुंच चुके होते जहां से लौटना मामुकिन था। जब से ड्रोन गिराया था व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में 24 घंटे काफी तनावपूर्ण थे
10 मिनट पहले बदला फैसला
इससे पहले ट्रंप ने मिलिट्री ऑफिसर्स से पूछा, 'आप लोगों के जाने से पहले मैं कुछ पूछना चाहता हूं।' ट्रंप ने इसके बाद सवाल किया, 'हमले में कितने लोग मारे जाएंगे?' ट्रंप के इस सवाल पर मिलिट्री जनरल ने उन्हें जवाब दिया, 'हमलों में शायद 150 लोगों की मौत होगी।' यह सवाल सुनने के बाद ट्रंप ने हमले से बस 10 मिनट पहले ही अपना फैसला बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications