ईरान में शिया धार्मिक स्थल पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 1 की मौत, 7 घायल
ईरान के शिराज शहर में शिया के प्रमुख धार्मिक स्थल पर आतंकी हमले में एक की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घालय हुए हैं। एक आतंकी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।
Iran Shiraz shrine: ईरान के प्रमुख शहर शिराज में एक शिया मुस्लिम धर्मस्थल पर रविवार को आतंकवादी हमला हुआ। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाय है कि हमलवार किस आतंकी संगठन से जुड़ा है।
ईरान के शिराज शहर की दरगाह में हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत के साथ गोली लगने से 7 लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक किसी भी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

एक समाचार एजेंसी ने कहा गया कि यह आतंकवादियों द्वारा किया गया था। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने पिछले अक्टूबर में शिराज की दरगाह पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। ये एक बड़ा आतंकी हमला था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट ने ईरान में इससे पहले 2017 में हुए घातक दोहरे बम विस्फोट के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें ईरान की संसद और इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की कब्र को निशाना बनाया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिराज में शाह चेराघ दरगाह को निशाना बनाकर हमला किया गया। दरगाह के द्वार पर सुरक्षा गार्डों द्वारा रोके जाने पर हमलावर ने लोगों पर गोलियां चला दीं। फार्स के डिप्टी गवर्नर इस्माइल गेजेल सोफला ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications