Iran Protest: फिर बढ़ेगा फ्लाइट्स का किराया! इंडियन एयरलाइन्स ने ईरान के रास्ते की उड़ाने की बंद, NOTAM जारी
Iran Protest: ईरान का प्रदर्शन हर बीतते पल के साथ जोर पकड़ता जा रहा है। लिहाजा अब इसका असर दूसरे देशों के लिए उड़ने वाली या लैंड होने वाली फ्लाइट्स पर पड़ने लगा है। ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र बंद किए जाने और NOTAM जारी करने के बाद भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दोनों एयरलाइंस ने साफ किया है कि ईरान के ऊपर से गुजरने वाली उड़ानों को अब वैकल्पिक और लंबे रास्तों से उड़ाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसका असर किराए पर पड़ सकता है।
बदले जाएंगे रूट, फ्लाइट्स होंगी डिले
हवाई मार्ग बदलने की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी हो सकती है या कुछ उड़ानें रद्द भी की जा सकती हैं। एयर इंडिया ने बताया कि जिन उड़ानों का रूट सुरक्षित तरीके से बदला जाना संभव नहीं है, उन्हें रद्द करने का फैसला लिया गया है। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

एयर इंडिया की यात्रियों से खास अपील
एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन ने इस अचानक हुई असुविधा के लिए खेद जताया है, लेकिन साथ ही दोहराया है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
इंडिगो ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइंस ने भी पुष्टि की है कि ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने इसे अपने नियंत्रण से बाहर की स्थिति बताया है और प्रभावित यात्रियों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर जाकर फ्लेक्सिबल रीबुकिंग विकल्पों की जानकारी लें।
पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र पहले से बंद
पहलगाम हमले और उसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के रूप में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। पाकिस्तान होकर दूसरे देशों को जाने वाली तमाम फ्लाइट्स का किराया बढ़ा हुआ है।
ईरान वाले रूट्स की फ्लाइट का बढ़ेगा किराया?
अभी तक किसी भी भारतीय या गैर भारतीय एयरलाइन्स ने किराया बढ़ाने जैसी कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन भारत से यूरोप और दूसरे पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उन फ्लाइट्स का किराया बढ़ सकता है जिनके रास्ते में ईरानी हवाई क्षेत्र पड़ता हो। क्योंकि ईरानी हवाई क्षेत्र के बंद होने से उन्हें वैकल्पिक रूट्स लेने होंगे जिसमें ईंधन और वक्त दोनों की खपत ज्यादा होगी।
ईरान में तनावपूर्ण हालात, हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद
रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने सुरक्षा कारणों से कुछ घंटों के लिए सभी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। यह अवधि आगे बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि, जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को आधिकारिक अनुमति मिली है, उन्हें इससे छूट दी गई है।
अमेरिका ने सैन्य ठिकानों से कर्मियों को निकालना शुरू किया
इसी तनाव के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने कुछ सैन्य ठिकानों से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है। यह कदम एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी की उस चेतावनी के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया था कि ईरान पर किसी भी हमले की स्थिति में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
भारतीय छोड़ दें ईरान- भारत सरकार
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भी बुधवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें साफ-साफ कहा गया है कि जो भी भारतीय ईरान में रहते हों वे जल्द से जल्द ईरन छोड़ दें। जिसके बाद ईरान में रहने वाले भारतीयों ने भारत से समेत दूसरे देशों के लिए रवानगी शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications