ईरानी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ पर भाषण दे रहे थे राष्ट्रपति रईसी, 'हैकर्स' ने रोका टीवी कवरेज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के लाइव टेलीविजन भाषण को लगभग एक मिनट के लिए इंटरनेट पर बाधित किया गया था

tv coverage hacked

ईरान में शनिवार को ईरानी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी लेकिन इस खुशी को हैकर ने काफूर कर दिया। सरकार विरोधी हैकरों ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के एक टेलीविजन भाषण को संक्षिप्त रूप से बाधित कर दिया। ईरान में सरकार के खिलाफ कई युवा प्रदर्शनकारी पिछले कुछ दिनों से सड़क पर उतर रहे हैं। हालांकि, सरकार युवाओं के इस प्रदर्शन के खिलाफ काफी सख्ती भी बरत रही है।

एक मिनट तक बाधित रहा भाषण

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति के लाइव टेलीविजन भाषण को लगभग एक मिनट के लिए इंटरनेट पर बाधित किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान सरकार विरोधी हैकर्स के एक समूह का लोगो स्क्रीन पर दिखाई देने लगा। इस लोगो को एदलते अली (जस्टिस ऑफ अली) के नाम से जाना जाता है। इस दौरान तेज आवाज आई- 'इस्लामिक गणराज्य की मौत'। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से रईसी की सरकार युवा प्रदर्शनकारियों की चुनौतियों का सामना कर रही है। रईसी ने युवाओं से हिंसा प्रदर्शन बंद करने और माफी मांगने को कहा।

बैलिस्टिक मिसाइलों का हुआ प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को हजारों ईरानियों ने क्रांतिकारी और धार्मिक नारों वाले झंडों, गुब्बारों और तख्तियों से सजी प्रमुख सड़कों और चौराहों से मार्च किया। वहीं इस दिन सेना ने अपनी एमाद और सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ शहीद-136 और मोहजर ड्रोन का प्रदर्शन किया। राजधानी तेहरान में आजादी स्क्वायर में एक भाषण में, राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने विरोध प्रदर्शनों को ईरान के दुश्मनों द्वारा एक परियोजना के रूप में संदर्भित किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को अपनी उपलब्धियों को जारी रखने से रोकना था। रायसी ने देश में क्रांति के बाद की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उत्सव को "महाकाव्य" और "राष्ट्रीय अखंडता" का एक शो कहा।

बड़ी संख्या में कैदियों को दी गई माफी

क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर एक माफी के हिस्से के रूप में ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को जेल में बंद और भूख हड़ताल पर बैठे फरहाद मेसामी और फरीबा अदेलखाह को रिहा कर दिया। हाल में ही सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खमेनेई ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में गिरफ्तार किए गए बड़ी संख्या में कैदियों को माफी दे दिया है। ह्यूमन राइट ग्रुप HRANA ने कहा कि दर्जनों राजनीतिक कैदियों और प्रदर्शनकारियों, जिनमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, को माफी के तहत मुक्त कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+