सरकार के खिलाफ रिपोर्टिंग महिला पत्रकार को पड़ी महंगी, मिली 50 कोड़े की सजा

महिला पत्रकार को 2 साल जेल के साथ-साथ सार्वजनिक स्थल पर 50 कोड़े मारने की भी सजा सुनाई गई है। मर्जिए रसौली नाम की महिला पत्रकार जनवरी 2012 में सभा करने और सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में गिरफ्तार की गई थी। रसौली कई प्रगतिशील एवं सुधारवादी अखबारों में कला, संगीत और किताब समीक्षा की खबर करती थी।
इसी दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं पर कमेंट कर दिया, जिसके बाद उनपर सरकार के खिलाफ बोलने का आरोपी माना गया और उसे 50 कोड़े की सजा सुनाई गई। इस घटना से पिछले साल नए राष्ट्रपति बने हसन रौहानी के चुनाव से राजनैतिक एवं सांस्कृतिक आजादी की उम्मीद लगाए बैठे कई लोगों को निराशा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications