Iran Israel War: धमाकों से गूंजा तेहरान, दोनों ओर से ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या
Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने तेल अवीव पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं और इसमें दो लोगों की मौत की खबर है। इजरायल ने भी ईरान पर जोरदार हमला बोला है। मिडिल ईस्ट की जंग का असर वैश्विक होता नजर आ रहा है। एक ओर पाकिस्तान ने ईरान को मदद देने का भरोसा दिया है, तो दूसरी ओर अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मजबूती से इजरायल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष आने वाले दिनों में और तीव्र हो सकता है। 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ है।
Iran Israel War 5 प्वाइंट में बड़े अपडेट्स
1) ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इजरायली हमले में उसके टॉप जनरल और कई परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। जवाब में ईरान ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन टू प्रॉमिस शुरू किया है। ईरान के टॉप लीडर खामनेई ने दावा किया है कि इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ें: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला, 'Operation True promise 3’ के तहत इजराइल पर जवाबी कार्रवाई से बढ़ा तनाव
2) ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव और यरुशलम जैसे शहरों पर 100 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं जिसके जवाब में इजरायल ने ईरान के अलग-अलग शहरों में 150 मिसाइलें दागी हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल के दो नागरिक मारे गए हैं जबकि 34 लोग घायल हैं। वहीं ईरान के 78 लोगों के मारे जाने और सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना है।
3) ईरान ने इजरायल और अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के पास अपनी सुरक्षा के लिए हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है। CNN से बात करते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि हम अपने देश की और ईरानी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए बराबर जवाब देंगे। इजरायल के साथ अमेरिका को भी बताना चाहते हैं कि हम अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हैं।
4) मिडिल ईस्ट में अत्यधिक तनाव और युद्ध के हालात देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल और ईरान दोनों से ही संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने अंतानियो गुटारेस ने सोशल मीडिया पर लिखा,'टकराव की स्थिति बहुत बढ़ गई है। अब थोड़ा सा संयम बरतने की जरूरत है। शांति और कूटनीति के साथ बात करनी चाहिए।'
5) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है। अगर ईरानी नेता परमाणु समझौते के लिए मान जाते हैं, तो बड़ी बर्बादी से बच सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था और उन्हें समझाने की कोशिश की थी। उनकी जिद की वजह से अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
यह भी पढ़ें: 'अभी और भी बहुत कुछ होने वाला है', ईरान और इजरायल जंग के बीच बोले नेतन्याहू, परमाणु ठिकानों पर हमला












Click it and Unblock the Notifications