Israle-Iran:इजराइल ने ईरान के बाद सीरिया में भी दागी मिसाइलें, मिडिल ईस्ट संकट गहराया
Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट का तनाव काफी बढ़ गया है और आज सुबह सुबह इजराइल ने ईरान में मिसाइल हमले किए हैं, जिसके बाद माना जा सकता है, कि दोनों देशों के बीच कभी भी लड़ाई शुरू हो सकती है।
सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के जवाब में ईरान ने इज़राइल पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया था, जिसके बाद एबीसी न्यूज ने गुरुवार देर रात एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है, कि इजरायली मिसाइलों ने ईरान में एक साइट पर हमला किया है।
ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने कहा कि ईरानी शहर इस्फ़हान के एक हवाई अड्डे पर विस्फोट की आवाज़ सुनी गई, लेकिन इसका कारण तुरंत पता नहीं चला। कई ईरानी परमाणु स्थल इस्फ़हान प्रांत में स्थित हैं, जिनमें ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम का केंद्रबिंदु नटानज़ भी शामिल है।

मुख्य खबर क्या है?
- CNN से एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है, कि इजरायल ने ईरान के अंदर हमला किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में संघर्ष फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। ईरानी राज्य समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को बताया है, कि कई प्रांतों में ईरानी एयर डिफेंस सक्रिय कर दी गई है।
- ईरानी अर्ध-आधिकारिक एफएआरएस समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्फ़हान में एक सैन्य अड्डे के पास कई विस्फोट सुने गए, जहां लड़ाकू जेट शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित हैं।
- ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा था, कि अगर इजराइल, ईरान पर हमला करता है, तो ईरान तत्काल कार्रवाई शुरू कर देगा। और ये प्रतिक्रिया अधिकतम स्तर पर होगा।
- गुरुवार को, इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, कि ईरानी हमलों का जवाब देने का फैसला 'इजराइल खुद लेगा।' ईरान ने यह हमला इस महीने की शुरुआत में सीरिया में अपने दूतावास परिसर पर संदिग्ध इजरायली हमले के जवाब में किया था।
ईरान-इजराइल संघर्ष पर तमाम अपडेट्स के लिए आप रिपोर्ट को रिफ्रेश करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications