US Strikes In Iran: 'ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश', ट्रंप के प्रेसमीट की 10 बड़ी बातें

US Strikes In Iran: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। अब ईरान शांत रहे वर्ना अंजाम सही नहीं होंगे।'

ट्रंप ने कहा कि 'अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स - फोर्डो, नतांज और इस्फहान - पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है।' उन्होंने एक प्रेस मीट करके जनता को संबोधित किया।

US Strikes In Iran

आइए विस्तार से जानते हैं ट्रंप के प्रेसवार्ता का खास बातें

  • मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया उम्मीद है कि हमें अब उनकी सेवाओं और इस क्षमता की आवश्यकता नहीं होगी- डोनाल्ड ट्रंप
  • ईरान के तीन ठिकानों पर हमले 'शानदार सैन्य सफलता' थे और ईरान को चेतावनी दी कि भविष्य के हमले 'बहुत बड़े और आसान' होंगे- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी हमले का मकसद परमाणु खतरे को रोकना (US Strikes)

  • इन हमलों का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और दुनिया के नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था: डोनाल्ड ट्रंप
  • ईरानी परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप
  • मैं दुनिया को बता सकता हूं कि हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी: डोनाल्ड ट्रंप
  • ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए, यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य के हमले बहुत बड़े होंगे: डोनाल्ड ट्रंप

'ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश' (US Strikes)

  • या तो शांति होगी या ईरान के लिए त्रासदी होगी, जो हमने पिछले आठ दिनों में देखी है उससे कहीं अधिक बड़ी होगी। याद रखें, अभी भी कई लक्ष्य बचे हैं: डोनाल्ड ट्रंप
  • आज रात का लक्ष्य अब तक का सबसे मुश्किल था और शायद सबसे कानूनी भी, लेकिन अगर शांति जल्दी नहीं आती है, तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे: : डोनाल्ड ट्रंप

फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर किया हमला (US Strikes)

आपको बता दें कि प्रेसवार्ता से पहले ट्रंप ने एक्स पर कहा था कि ' हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों, जिनमें फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान शामिल हैं, पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर BOMBS का पूरा भार गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर जा रहे हैं।'

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+