जासूसी के आरोप में ईरान ने परमाणु वैज्ञानिक को लटकाया सूली पर
तेहरान। ईरान ने अपने परमाणु वैज्ञानिक शहराम अमीरी को फांसी दे दी है। अमीरी पर आरोप था कि उसने अमेरिका के साथ ईरान से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियों को साझा किया था। अमीरी वर्ष 2009 में ईरान छोड़कर अमेरिका चले गए थे और फिर रहस्यमय परिस्थितियों में देश वापस लौट आए थे।

ईरान के अधिकारियों ने बताय कि अमीरी को ईरान में लोग नायक मानते थे और उनका सम्मान किया गया था। लेकिन पहली बार उन्होंने ऐसे व्यक्ति को हिरासत में रखा और उस पर मुकदमा चलाया और आखिरी में उन्हें फांसी दे दी।
शहराम अमीरी वर्ष 2009 में सऊदी अरब में मुस्लिम धर्मस्थलों के तीर्थाटन के दौरान गायब हो गए थे। वह एक साल बाद ऑनलाइन वीडियो में दिखे जिसे अमेरिका में शूट किया गया था।
वह वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास में ईरान संबधों को देखने वाले डिपार्टमेंट में पहुंचे और फिर उन्होंने देश भेजे जाने की मांग की। तेहरान लौटने पर उनका नायक की तरह स्वागत हुआ था।
अपने इंटरव्यूज में अमीरी ने अपनी इच्छा के खिलाफ सऊदी और अमेरिकी जासूसों द्वारा उन्हें रखे जाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को समझने में उनकी मदद के एवज में उन्हें लाखों डॉलर मिलने वाले थे।
-
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात?












Click it and Unblock the Notifications