ईरान ने एक दिन में 20 सुन्नी कैदियों को दी मौत की सजा
तेहरान/ ईरान ने एक दिन में ही 20 सुन्नी कैदियों को मौत की सजा दे दी है। यह सभी कैदी ईरान की जेल में खून और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में बंद थे।

आईआरईबी टेलीविजन के मुताबिक प्रोसीक्यूटर जनरल मोहम्मद जावेद मॉनटेजेरी ने बताया कि जिन कैदियों को सजा दी गई है। वो सभी बच्चों और महिलाओं की हत्या के आरोप में जेलों में बंद थे। इन लोगों ने कुर्दिश इलाकों में सुन्नी धार्मिक गुरुओं की हत्या भी की थी।
जेल में बंद सभी सुन्नी कैदियों को मंगलवार को एक साथ जेल प्रशासन ने फांसी की सजा दे दी।












Click it and Unblock the Notifications