Iran News: ईरान की टॉप लीडरशिप का कौन कर रहा सफाया..? चीन ने ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर उठाए सवाल
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने ईरानी राष्ट्रपति की मौत को हत्या करार दिया है और कई लोगों ने हादसे के पीछे साजिश का एंगल खोजना शुरू कर दिया है। मगर, चीन ने सवाल उठाते हुए पूछा है, कि आखिर ईरान की टॉप लीडरशिप का कौन सफाया कर रहा है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र और चीन की सरकार की प्रवक्ता माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक 'ओपिनियन लेख' में सवाल उठाया है, कि आखिर ईरान कैसे एक के बाद एक टॉप नेताओं को खोता जा रहा है।

ग्लोबल टाइम्स में अमेरिका पर निशाना
ओपिनियन में कहा गया है, कि "ईरान लगातार असामान्य परिस्थितियों में राजनीतिक और सैन्य नेताओं को खो रहा है, कुछ पश्चिमी मीडिया आउटलेट इसके दुर्भाग्य के बारे में बता रहे हैं। ईरान दशकों से अमेरिका का सामना कर रहा है, जो आसान नहीं है, लेकिन फिर भी अमेरिका की मध्य पूर्व नीति के विरोध की इसकी स्थापित लाइन आसानी से हिल नहीं पाएगी।"
ग्लोबल टाइम्स में आगे लिखा गया है, कि "ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया ने की है। रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन और अन्य सभी सवार मारे गए हैं। ईरानी सरकार कैबिनेट ने राष्ट्रपति रईसी और अन्य अधिकारियों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की घोषणा करने के लिए एक तत्काल बैठक की है।"
ओपिनियन पोस्ट में रईसी की मौत से पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र करते हुए लिखा गया है, कि "63 साल के रईसी ने 2021 में ईरान का राष्ट्रपति पद ग्रहण किया था। उनकी देश में उच्च राजनीतिक प्रतिष्ठा है और उन्हें व्यापक रूप से 85 वर्षीय ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता था। पश्चिमी मीडिया ने सुझाव दिया है, कि रईसी की मृत्यु से ईरान के शासक वर्ग में अराजकता फैल सकती है, जिससे संभावित रूप से खामेनेई के उत्तराधिकारी के लिए सत्ता संघर्ष छिड़ सकता है। इसमें दावा किया गया कि यह उथल-पुथल आने वाले दशकों में देश के राजनीतिक भविष्य को और प्रभावित करेगी।"

क्या ईरान में इस्लामिक शासन के खिलाफ फूटेगा गुस्सा?
धार्मिक नेता खामेनेई ईरान में सुप्रीम लीडर के पद पर हैं। और इस बात से इंकार नहीं किया गया है, कि रईसी की मौत, ईरान में कुछ विपक्षी ताकतों को प्रेरित करेगी, लेकिन ईरानी विपक्ष का प्रभाव हमेशा सीमित रहा है।
दूसरी तरफ, रईसी की मौत के बाद पश्चिमी अधिकारियों ने सावधानी से बयान दिए हैं। अमेरिकी सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने कहा है, कि खुफिया अधिकारियों से बात करने के बाद "गलत खेल" का कोई सबूत नहीं है।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, कि "हालांकि, ऐसा माना जाता है, कि रईसी जब ईरान की राजनीति से गायब रहे हैं, तो पश्चिम खुश रहा है, क्योंकि माना जाता है, कि रईसी के कार्यकाल में ईरान ने न सिर्फ हमास का समर्थन किया है, बल्कि लेबनान, इराक और यमन में मिलिशिया को भी वित्त पोषित किया है, जो सामूहिक रूप से अमेरिका और मध्य में उसके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का विरोध करते हैं। रायसी की मौत की पुष्टि होने से पहले, अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया पर खुले तौर पर रईसी की निंदा करते हुए कहा था, कि अगर वह मर गए, तो "दुनिया एक सुरक्षित और बेहतर जगह होगी।"
पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स ने रईसी को "अतिरूढ़िवादी" कहा और उन पर "ईरान के विद्रोह पर कार्रवाई और राजनीतिक असंतुष्टों की फांसी" देन के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, कि "ईरान लगातार असामान्य परिस्थितियों में राजनीतिक और सैन्य नेताओं को खो रहा है, कुछ पश्चिमी मीडिया आउटलेट इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बता रहे हैं। ईरान दशकों से अमेरिका का सामना कर रहा है, जो आसान नहीं है, और अमेरिका की मध्य पूर्व नीति के विरोध की इसकी स्थापित लाइन आसानी से हिल नहीं पाएगी। इसके अलावा, ईरान में पश्चिम समर्थक ताकतों द्वारा अल्पावधि में स्थिति बदलने की संभावना नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications