Iran Coal Mine Blast: ईरान में कोयले की खदान में भयानक धमाका, अब तक 51 लोगों की मौत

Iran Coal Mine Blast: ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया है, कि पूर्वी ईरान में एक खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, कि खदान में अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

रविवार को IRNA समाचार एजेंसी ने बताया है, कि राजधानी तेहरान से लगभग 540 किमी दक्षिण-पूर्व में तबास में एक कोयला खदान में मीथेन गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ है।

iran coal mine blast

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को जब अचानक गैस रिसाव हुआ, तब खदान की एक सुरंग में कम से कम 69 लोग काम कर रहे थे। सरकारी मीडिया ने बताया है, कि यह दुर्घटना मदनजू कंपनी द्वारा संचालित खदान के दो ब्लॉक, बी और सी में मीथेन गैस विस्फोट के कारण हुई।

दक्षिण खोरासन प्रांत के गवर्नर अली अकबर रहीमी ने रविवार को सरकारी टीवी से कहा, "देश को 76% कोयला इसी क्षेत्र से मिलता है और मदनजू कंपनी सहित करीब 8 से 10 बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं।"

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क जाने की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कहा है, कि फंसे हुए लोगों को बचाने और उनके परिवारों की सहायता करने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ईरान के खनन उद्योग पर यह पहली आपदा नहीं है। 2017 में, एक कोयला खदान विस्फोट में कम से कम 42 लोग मारे गए थे। 2013 में, दो अलग-अलग खनन घटनाओं में 11 श्रमिक मारे गए थे। 2009 में कई घटनाओं में कम से कम 20 श्रमिक मारे गए थे। खनन क्षेत्रों में ढीले सुरक्षा मानकों और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाओं को अक्सर मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+