Iran Attacks: ईरान, इराक, गल्फ ऑफ ओमान में उड़ानों पर पाबंदी

वॉशिंगटन। इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले के बाददयूएस फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इराक, ईरान, गल्फ ऑफ ओमान में अमेरिकी विमानों के उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब और ईरान के बीच समुद्री मार्ग में भी आवागमन पर रोक लगा दी गई है। एफएए ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं पर करीब से नजर रख रहा है और अमेरिका की एयरलाइंस के साथ संपर्क में है। हम उड़ान सुरक्षा को लेकर प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।

Recommended Video

    Iraq Attack US Airbase: America ने Iraq सहित खाड़ी देशों में उड़ानों पर लगाई पाबंदी। वनइंडिया हिंदी
    यूएस बेस पर हमला

    यूएस बेस पर हमला

    बता दें कि 7 जनवरी को ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के एआई असद एयरबेस पर कई रॉकेट लॉन्च किए। ईरान की सेसमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईरान की मिसाइलों ने यूएस बेस पर हमला कर दिया है। सीएनएन न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले में यूएस की सेनाओं को निशाना बनाया गया, उनपर मिसाइल से हमला किया गया।

    कई मिसाइलें दागी

    रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका सेना पर ईरान ने 9 रॉकेट लॉन्च किए हैं। यूएस सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस ऑफ पब्लिक अफेयर के असिस्टैंट जोनाथन हॉफमैन ने कहा कि 7 जनवरी की शाम तकरीबन 5.30 बजे ईरान ने एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी सेना और ईराक की गठबंधन सेना पर दागे। यह साफ है कि इन मिसाइलों को ईरान से दागा गया। कम से कम दो ईराक के सैन्य ठिकानों जहां पर अमेरिकी सेना मौजूद थी उसे निशाना बनाया गया है। हम इस हमले में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

    तेल की कीमतों में उछाल

    तेल की कीमतों में उछाल

    ईरान के जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद जिस तरह से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा और ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला, उसके बाद तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ईरान हमले के बीच ना सिर्फ तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली है बल्कि अमेरिका के स्टॉक मार्केट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। मंगलवार को ईरान द्वारा इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद मिडल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+