"Cyberattack" के बाद यूरोप में हजारों यूजर्स का बंद हुआ इंटरनेट: रिपोर्ट
"Cyberattack" के बाद यूरोप में हजारों यूजर्स का बंद हुआ इंटरनेट: रिपोर्ट
पेरिस, 05 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के बादअब शुक्रवार को संभावित साइबर हमले के बाद यूरोपर में हजारों यूजर्स की इंटरनेट बंद हो चुका है। हजारों यूजर्स की इंटरनेट सेवा बंद होने से वो ऑफलाइन हो चुके हैं, इंटरनेट सेवा बंद होने से कंपनियों समेत अन्य लोगों काम प्रभावित हो रहा है।

ऑरेंज कंपनी के अनुसार फ्रांस में उनकी सहायक कंपनी नॉर्डनेट द्वारा दी जाने वाली सेटेलाइट इंटरनेट सेवा के लगभग 9,000 कस्टमर का 24 फरवरी को वायसैट में एक "साइबर घटना" के बाद इंटरनेट बंद हो चुका है । जो एक अमेरिकी सेटेलाइट ऑपरेटर है, जिसका वह कस्मर है।
बिगब्लू सेटेलाइट इंटरनेट सेवा की पेरेन्ट कंपनी यूटेलसैट ने भी शुक्रवार को एएफपी को पुष्टि की कि जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, ग्रीस, इटली और पोलैंड में बिगब्लू के 40,000 ग्राहकों में से लगभग एक तिहाई की इंटरनेट सेवा वायसैट पर आउटेज से प्रभावित हुई है।
अमेरिका में वायसैट ने बुधवार को कहा कि एक "साइबर अटैक" ने यूरोप में यूक्रेन और अन्य जगहों पर कुछ कस्मर्स की इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है जो इसके KA-SAT सेटेलाइट पर निर्भर करते हैं।वायसैट ने कहा कि पुलिस और राज्य के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया था और वे जांच में सहायता कर रहे थे।
वहीं फ्रांस के स्पेस कमांड के प्रमुख जनरल मिशेल फ्रिडलिंग ने कहा कि साइबर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कई दिनों के लिए, संचालन शुरू होने के तुरंत बाद, हमारे पास एक सैटेलाइट नेटवर्क है जो विशेष रूप से यूरोप और यूक्रेन को कवर करता है, जो साइबर हमले का शिकार हुआ था। जिसमें दसियों हज़ार टर्मिनल थे जो हमले के तुरंत बाद निष्क्रिय हो गए थे। उन्होंने कहा कि वह एक नागरिक नेटवर्क - वायसैट के बारे में बात कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications