पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत इंटरनेट डाउन, इमरान खान की वर्चुअल रैली से फिर डरी सेना
Pakistan Social media Down: पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं और लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप रविवार शाम को ठप हो गए हैं और पूरे देश में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है, कि उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में सोशल मीडिया सर्वर डाउन हैं और इंटरनेट काफी स्लो काम कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सोशल मीडिया एक्स पर लिख रहे हैं, कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और स्ट्रीमिंग दिग्गज यूट्यूब सहित सोशल मीडिया साइटों को एक्सेस करने में उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।

डाउनडिटेक्टर.पीके के अनुसार, Google सेवाओं के साथ-साथ इंटरनेट सेवा प्रदाता PTCL को भी रविवार शाम 5 बजे के आसपास व्यवधान का सामना करना पड़ा है।
डाउनडिटेक्टर के ग्राफ़ में यूट्यूब, एक्स और फेसबुक पर कनेक्शन आउटेज में तेज वृद्धि देखी गई है।
इस बीच, वैश्विक इंटरनेट वेधशाला नेट ब्लॉक्स ने भी राष्ट्रव्यापी सोशल मीडिया ऐप्स के व्यवधान की पुष्टि की है।
नेटब्लॉक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, कि "इस बात की पुष्टि की जाती है, कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं।"
इन दिक्कतों के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है क्योंकि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने इस रिपोर्ट के दाखिल होने तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
लेकिन, कुछ लोगों का कहना है, कि आज इमरान खान वर्चुअल रैली करने वाले हैं, जिसको देखते हुए पाकिस्तान की अंतरिम सरकार ने सेना के निर्देश पर इंटरनेट को डाउन कर दिया है। पिछले महीने भी पाकिस्तान में इंटरनेट को डाउन कर दिया था, जिस दिन इमरान खान वर्चुअल रैली करने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications