वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स शकीरा-जेरार्ड हुए अलग, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं म्यूजिक क्वीन

नई दिल्ली, 02 जून: कोलंबिया की मशहूर पॉप सिंगर शकीरा ने अपने पार्टनर और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके से अलग होने का फैसला लिया है। 12 साल तक लिव इन रहने के बाद अब शकीरा जेरार्ड से अलग हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है, जिसकी वजह से वो उनसे अलग हो रही हैं। जेरार्ड इस समय शकीरा से दूर बार्सिलोना में रह रहे हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। जेरार्ड, शकीरा से उम्र में 10 साल छोटे हैं। शकीरा और जेरार्ड को फोर्ब्स के वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में जगह मिल चुकी है।

 350 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं शकीरा

350 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं शकीरा

पॉप सिंगर शकीरा एक कामयाब सेलिब्रिटी हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ वेबसाइट के मुताबिक, शकीरा की कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर यानि करीब 27,14 हजार करोड़ रुपए की मालकिन हैं। जो गेरार्ड की दौलत से भी ज्यादा है। शकीरा ने दुनिया भर में 125 मिलियन से अधिक अपने एल्बम बेचे हैं और ग्लोरिया एस्टेफन के बाद अब तक की दूसरी सबसे सफल लैटिन गायिका मानी जाती हैं। उन्हें अब तक की सबसे अधिक म्यूजिक एल्बम बिकने वाली कोलंबियाई गायिका भी माना जाता है।

शकीरा की कमाई का ये है जरिया

शकीरा की कमाई का ये है जरिया

शकीरा ने 2008 में लिव नेशन के साथ 300 मिलियन डॉलर, दस साल का समझौता किया। इसके अलावा एक रियलिटी शो द वॉयस से उन्होंने 12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। शकीरा का जन्‍म 1977 में कोलबिंया में हुआ था। शकीरा Pies Descalzos फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो कोलंबिया में गरीब बच्चों के लिए पैसे जुटाती है। शकीरा की कमाई का मुख्य जरिया उनकी सिंगिग और विज्ञापन हैं।

मियामी में है 90 करोड़ रुपए का आशीलान मेंशन

मियामी में है 90 करोड़ रुपए का आशीलान मेंशन

शकीरा ने 2018 में मियामा में 11.6 मिलियन डॉलर का एक शानदार मेंशन खरीदा था। मियामी के नॉर्थ बे रोड पर स्थित 20,726 वर्ग फुट की ये प्रॉपर्टी बेहद ही आशीलान है। 8,708 वर्ग फुट में बने उनके इस घर में छह बेडरूम और सात बाथरूम हैं। वहीं कई फेसम सेलिब्रिटी उनके पड़ोसी हैं। उनके पड़ोसियों में मैट डेमन, रिकी मार्टिन, जेनिफर लोपेज, एलेक्स रोड्रिगेज और माइकल बे शामिल हैं।

शकीरा के पास है इन लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन

शकीरा के पास है इन लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन

इसके आलावा शकीरा एक स्पेनिश कॉस्मेटिक कंपनी की पार्टनर भी है। जो कॉस्मेटिक, पर्सनल केयर प्रोडक्ट और परफ्यूम बनाती है। शकीरा के पास शानदार कारों का एक बड़ा कलेक्शन है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज की S600, SL550, GLK, SLK250, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और ऑडी ए7 स्पोर्टबैक जैसी कई लग्जरी कारें हैं। शकीरा का पूरा नाम शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल है। उन्हें लैटिन संगीत की रानी कहा जाता है।

2010 फीफा वर्ल्‍ड कप में मिली थी जेरार्ड से

2010 फीफा वर्ल्‍ड कप में मिली थी जेरार्ड से

शकीरा और गेरार्ड के दो बच्‍चे हैं हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई है। शकीरा और गेरार्ड की पहली मुलाकात वाका- वाका गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो 2010 फीफा वर्ल्‍ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग था। शकीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने वह जेरार्ड को नहीं जानती थीं। जेरार्ड के मुताबिक, उन्होंने शकीरा को मैसेज किया था, जिसके बाद दोनों की बातचीत की शुरुआत हुई थी।

शकीरा को शादी से लगता है डर

शकीरा को शादी से लगता है डर

साल 2014 में शकीरा से पूछा गया था कि क्या वह और जेरार्ड कभी शादी करेंगे? इसपर उन्होंने कहा था कि उनके पास वो सब है जो जरूरी है। एक दूसरे का साथ, एक दूसरे के लिए प्यार है। शादी करने से कुछ बदलेगा नहीं, लेकिन अगर शकीरा ने कभी शादी की तो वो जेरार्ड से ही होगी। 2020 में शकीरा ने बताया था कि वह जेरार्ड से शादी क्यों नहीं कर रही हैं? उन्होंने कहा था कि उन्हें शादी से डर लगता है। वह चाहती हैं कि जेरार्ड उन्हें पत्नी की तरह नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड, प्रेमिका और एक कभी ना मिलने वाले फल की तरह देखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+