कोरोना काल में Intel की अनोखी पहल- वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश

वॉशिंगटन, 19 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हालांकि कई लोग ऐसे भी है जो कोविड वैक्सीन को लेकर डरे हुए हैं और टीका लगवाने से बच रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाएं, इसके लिए सरकारें और निजी कंपनियां तरह-तरह के उपाय कर रही हैं। कुछ ऐसा ही कंप्यूटर चिपमेकर कंपनी इंटेल इंक किया है। बुधवार को कंपनी ने भारत समेत दुनियाभर के उन कर्मचारियों को 250 डॉलर (18,600 रुपए) प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है, जो कोरोना वैक्सीन की डोज लेंगे।

दुनियाभर में इंटेल के हैं कितने कर्मचारी

दुनियाभर में इंटेल के हैं कितने कर्मचारी

कोरोना वायरस के खिलाफ कर्मचारियों की सुरक्षा और वैक्सीन के प्रति लोगों के झिझक को दूर करने के लिए इंटेल ने यह बड़ा फैसला लिया है। इंटेल कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट गेल्सिंगर ने कल देर रात (भारतीय समय के अनुसार 18 अगस्त को) भेजे गए एक मेल में कहा कि दिसंबर 2021 से पहले टीका लगाने वाले सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि दुनियाभर में इंटेल के 110,000 हैं।

भारत में इंटेल के करीब 7 हजार कर्मचारी

भारत में इंटेल के करीब 7 हजार कर्मचारी

इसमें से कर्मचारियों को एक बड़ा हिस्सा भारत का है। इंटेल के बेंगलुरु में चार साइटों और हैदराबाद में एक ऑफिस में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि कंपनी भूगोल-विशिष्ट कर्मचारियों की संख्या साझा नहीं करती है, एक अनुमान के मुताबिक भारत के कार्यालयों में लगभग 7,000 कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि टेक्नोलॉजी फील्ड में इंटेल बहुत बड़ा नाम है। आपके कंप्यूटर में लगाया गया चिपसेट भी क्या पता इंटेल का ही हो।

वैक्सीन लगवा चुके कर्मचारियों को भी मिलेगा पैसा

वैक्सीन लगवा चुके कर्मचारियों को भी मिलेगा पैसा

पैट गेल्सिंगर ने अपने मेल में कहा, 'हालांकि वर्तमान में इंटेल के कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की डोज लेने की जरूरत नहीं है। हम उन लोगों की सराहना करते हैं जिन्होंने पहले ही टीका लगवा लिया है। हम दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। हम उन सभी को प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान करते हैं जो साल के अंत से पहले वैक्सीन की डोज लगवा लेंगे।' कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 18,600 का इनाम देने का ऐलान किया है। ये राशि उन्हें भी मिलेगी जिसने पहले ही वैक्सीन की डोज ले ली है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा दावा- साढ़े 6 करोड़ आबादी वाले गुजरात में लोगों को 4 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+