सरकार का बड़ा दावा- साढ़े 6 करोड़ आबादी वाले गुजरात में लोगों को 4 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकीं
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में रोज हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कई बार तो यहां एक दिन के दरम्यान 5 लाख से ज्यादा लोगों को भी वैक्सीन के डोज दिए गए हैं। इसी तरह वैक्सीनेशन में गुजरात ने एक माइलस्टोन अचीव किया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, गुजरात में अब तक कुल 4 करोड़ 12 लाख 31 हजार 618 लोगों को डोज दिए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, यहां वैक्सीनेशन के दौरान दोनों डोज लेने वालों की संख्या भी 1 करोड़ के पार पहुंच गई है।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग का बड़ा दावा
विभाग ने यह बड़ी बात बताई है। गुजरात की आबादी साढ़े 6 करोड़ के लगभग है, और सरकार के दावेनुसार, 4 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसका मतलब है कि, गुजरात की लगभग 60 फीसदी जनसंख्या कोरोना से बचाव का कवच पहन चुकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कुल 19,66,730 हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन का फर्स्ट डेाज दिया जा चुका है। इसी तरह 15,87,996 को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

गुजरात ने बनाया वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के 1,37,52,102 लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 72,84,786 लोगों को दूसरा डोज लिया है। वहीं, 18 से 45 उम्र के 1,55,22,003 लोगों और 11,18,001 लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज दिए गए हैं। यहां बीते 6 अगस्त को 24 घंटों के दौरान 5.93 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए थे, जिससे वैक्सीनेशन का एक रिकॉर्ड बन गया। विभाग ने कहा कि, यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले राज्य में एक दिन में 5 लाख लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए थे। विभाग के मुताबिक, 6 अगस्त को एक ही दिन में 593263 लोगों को टीका लगा, जिसमें से 65886 अहमदाबाद से थे।

पिछले 24 घंटों में क्या-क्या हुआ यहां?
पिछले दिन की बात की जाए तो गुजरात के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, पूरे गुजरात में कोरोना के 23 केसेस दर्ज किए गए। इसी के साथ कुल केसेस 8,25,236 हो गए हैं। इसे राहत माना जा रहा है क्योंकि कोरोना के सर्वाधिक केसेस वाले राज्यों की सूची में गुजरात अब 12वें नंबर पर है। यह तीसरे-चौथे पर भी रह चुका है। राज्य सरकार का यह भी कहना है कि, कुल दर्ज 8,25,236 केसेस में से 8,14,972 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मरीज भी घटकर 186 रह गए हैं। कोविड टेस्ट की बात की जाए तो राज्य में अब तक 2.7 करोड़ कोरोना टेस्ट की जा चुके हैं। बीते रोज 59 हजार टेस्ट किए गए।

अब किस जिले में कितने कोरोना मरीज?
64 अहमदाबाद
52 वडोदरा
17 सूरत
12 राजकोट
6 भावनगर
4 दाहोद
4 जूनागढ़
4 मेहसाणा
4 पोरबंदर












Click it and Unblock the Notifications