BRICS मीटिंग में चीनी अधिकारी की घनघोर बेइज्‍जती, दरवाजे पर सुरक्षाकर्मी ने रोका, मन मसोस कर रह गए शी जिनपिंग

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक अजीब हालात का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ब्रिक्स मीटिंग के दौरान चीनी राष्ट्रपति को एक असहज कर देने वाली स्थिति का सामना करना पड़ गया, जब उनके एक स्टाफ को वहां के सुरक्षाकर्मियों ने जबरदस्ती रोक दिया गया।

Insulting Chinese official in BRICS

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए जब शी जिनपिंग सैंडटन कन्वेंशन सेंटर के अंदर रेड कार्पेट से जा रहे हैं तभी उनके ठीक पीछे आ रहे चीनी अधिकारी को रोक लिया गया।

शी जिनपिंग के साथ मौजूद अधिकारी ने दरवाजे को पार करने की खूब कोशिश की मगर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा होने नहीं दिया। शुरुआत में इस घटना से अंजान शी जिनपिंग चलते रहे। लेकिन अचानक हुए शोर के बाद उन्हें इसका आभास हुआ। वह इस दौरान 2 बार पलटे।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बीच-बीच में रूक-रूक कर चीनी राष्ट्रपति पीछे देख रहे हैं, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उससे पहले दरवाजों को बंद कर दिया था इसलिए वह कुछ समझ नहीं पाए।

आपको बता दें कि इसी ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी से जुड़ी एक घटना ने हर किसी का ध्यान खींचा। दरअसल ग्रुप फोटो सेशन के दौरान हर लीडर के खड़े होने की जगह तय थी। इस दौरान पीएम मोदी जब साउथ अफ्रीकी प्रेसिडेंट के साथ मंच पर पहुंचे तो उन्हें तिरंगा जमीन पर दिखा।

प्रधानमंत्री ने फौरन राष्ट्रीय ध्वज उठाया और सलीके से जैकेट की जेब में रख लिया। पीएम मोदी को ऐसा करते देख साउथ अफ्रीकी प्रेसिडेंट ने भी अपने देश का फ्लैग उठाया, लेकिन यह स्टाफ को सौंप दिया। इस अफसर ने मोदी से भी तिरंगा देने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने नम्रता से इनकार कर दिया।

पीएम मोदी का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+