Instagram WhatsApp Down: Meta के 2 बड़े प्लेटफॉर्म फिर 'धराशायी', 90 मिनट बाद राहत

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप और सोशल साइट इंस्टाग्राम को लेकर यूजर्स की लगातार शिकायतें आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय समयानुसार बुधवार (03 अप्रैल) रात 11:22 बजे के आसपास मेटा के दोनों बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दिक्कतें शुरू हुईं। 11 बजकर 37 मिनट के करीब सर्वर तेजी से डाउन हुआ। महज 15 मिनट में 5,049 से अधिक यूजर्स से व्हाट्सएप और सोशल साइट इंस्टाग्राम में समस्या को लेकर रिपोर्ट की।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 70 प्रतिशत व्हाट्सएप यूजर्स को ऐप के साथ दिक्कतें हुईं। वहीं 24 प्रतिशत यूजर्स को मैसेज रिसीव करने में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं 6 प्रतिशत यूजर्स को व्हाट्सएप वेब के साथ दिक्कत हुई।

Instagram WhatsApp Down

व्हाट्सएप और सोशल साइट इंस्टाग्राम के साथ यूजर्स को भारतीय समयानुसार रात 11:22 बजे के आसपास समस्या शुरु हुई। अगले 10 मिनट में सर्वर तेजी से डाउन हुआ। 15 मिनट में 5,049 से अधिक यूजर्स से व्हाट्सएप और सोशल साइट इंस्टाग्राम में समस्या को लेकर रिपोर्ट की।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स ने एप और वेब का उपयोग कर सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए संदेश भेजने और प्राप्त करने के साथ-साथ मैसेज की अपडेटेड स्टेटस देखने में समस्या का सामना करना पड़ा।

डेढ़ घंटे बाद सर्विस बहाल
हालांकि अब डेढ़ घंटे बाद वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपने टाइमलाइन को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में नई और स्टोरीज नहीं दिख रही थी। करीब 90 मिनट के बाद सर्वर फिर से पूरी तरह काम करने लगा।

इससे पहले भी डाउन हुआ था मेटा का सर्वर
मेटा का सर्वर 5 मार्च को डाउन हुआ था। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला था। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया था। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+